देवनागरी
लिपि
की विशेषतामों का उल्लेख लीजिए
Answers
Answered by
1
Answer:
Explanation:
- देवनागरी लिपि ध्वन्यात्मक है।
- देवनागरी में प्रत्येक लिपि चिह्न का एक निश्चित ध्वन्यात्मक मूल्य है। इसके द्वारा उच्चरित ध्वनियों को व्यक्त करना बहुत सरल है।
- दुनियाभर के भाषाविद भी मानते हैं कि देवनागरी एक वैज्ञानिक लिपि है। इस लिपि में वर्णों का संयोजन बहुत ही व्यवस्थित, सुसंगठित व क्रमबद्ध ढंग से किया गया है।
- प्रत्येक वर्ण को उसकी विशेषता और प्रकार्य के आधार पर स्थान प्रदान किया गया है। स्वरों तथा व्यंजनो की सुनियोजित एवं क्रमबद्ध व्यवस्था है।
- देवनागरी लिपि न तो शुद्ध रूप से अक्षरात्मक लिपि है न ही वर्णात्मक।
- यह लिपि बायीं से दायीं ओर लिखी जाती है।
- इसमें जो ध्वनि का नाम है वही वर्ण का नाम है।
- इस लिपि में संयुक्त वर्णो का प्रयोग किया जाता है, यह भी इसकी एक विशेषता है।
- इसके लेखन और उच्चारण में पर्याप्त एकरूपता और स्पष्टता है।
Similar questions