History, asked by kumariradhika667, 3 months ago

दक्षिण भारत के इतिहास में विजयनगर साम्राज्य के राजनीतिक और सांस्कृतिक योगदान पर प्रकाश डालें​

Answers

Answered by meenakshikulkarni862
0

Explanation:

विजयनगर साम्राज्य की स्थापना विशेषत: दक्षिण भारत की तथा सामान्यत: भारत के इतिहास की एक महान घटना है। दक्षिण भारत में तुगलक सत्ता के विरुद्ध होने वाले राजनीतिक तथा सांस्कृतिक आंदोलन के परिणामस्वरूप इसकी स्थापना हुई। संगम के पांच पुत्रों में से हरिहर एवं बुक्का ने इस साम्राज्य की स्थापना 1336ई.

विजयनगर साम्राज्य (1336-1646) मध्यकालीन का एक साम्राज्य था। इसके राजाओं ने 310 वर्ष तक राज किया। इसका वास्तविक नाम कर्नाटक साम्राज्य था। इसकी स्थापना हरिहर और बुक्का राय नामक दो भाइयों ने की थी। पुर्तगाली इस साम्राज्य को बिसनागा राज्य के नाम से जानते थे।

लगभग सवा दो सौ वर्ष के उत्कर्ष के बाद सन 1565 में इस राज्य की भारी पराजय हुई और राजधानी विजयनगर को जला दिया गया। उसके पश्चात क्षीण रूप में यह 70 वर्ष और चला। राजधानी विजयनगर के अवशेष आधुनिक कर्नाटक राज्य में हम्पी शहर के निकट पाये गये हैं और यह एक विश्व विरासत स्थल है। पुरातात्त्विक खोज से इस साम्राज्य की शक्ति तथा धन-सम्पदा का पता चलता है।

Similar questions