Hindi, asked by kvstudent08, 9 months ago

दशहरा पर निबंध लिखें।​

Answers

Answered by Nitinsingh192
34

Answer:

दशहरा या विजयदशमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार भारतीय संस्कृति के वीरता का पूजक, शौर्य का उपासक है। आश्विन शुक्ल दशमी को मनाया जाने वाला दशहरा यानी आयुध-पूजा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। व्यक्ति और समाज के रक्त में वीरता प्रकट हो इसलिए दशहरे का उत्सव रखा गया है।

असत्य पर सत्य की विजय - भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिए इस दशमी को विजयादशमी के नाम से जाना जाता है। दशहरा वर्ष की तीन अत्यंत शुभ तिथियों में से एक है, अन्य दो हैं चैत्र शुक्ल की एवं कार्तिक शुक्ल की प्रतिपदा। इसी दिन लोग नया कार्य प्रारंभ करते हैं, इस दिन शस्त्र-पूजा, वाहन पूजा की जाती है।

प्राचीन काल में राजा लोग इस दिन विजय की प्रार्थना कर रण यात्रा के लिए प्रस्थान करते थे। दशहरा का पर्व दस प्रकार के पापों- काम, क्रोध, लोभ, मोह मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी जैसे अवगुणों को छोड़ने की प्रेरणा हमें देता है।

दशहरा शब्द की उत्पत्ति- दशहरा या दसेरा शब्द 'दश'(दस) एवं 'अहन्‌‌' से बना है। दशहरा उत्सव की उत्पत्ति के विषय में कई कल्पनाएं की गई हैं। कुछ लोगों का मत है कि यह कृषि का उत्सव है। दशहरे का सांस्कृतिक पहलू भी है।

Answered by rupeshmistra
35

Answer:

भारत में प्रमुख त्योहारों में से एक त्यौहार दशहरा भी है इसे विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस त्यौहार अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है ।दशहरा मनाने से संबंधित एक प्राचीन कथा के अनुसार इस दिन दशरथ पुत्र राम ने लंका के राजा रावण का वध किया था 10 दिनों की भीषण युद्ध के पश्चात राजाराम को विजय प्राप्त हुई थी। अतः इस दिन को भी कहा जाता है स्थान पर लीलाओं का मंचन आरंभ हो जाता है आते जाते हैं जाती है पूजा के रूप में मनाया जाता है पूजा अर्चना के साथ दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जित कर दिया जाता है हमें संघर्ष करना मिलती है

Similar questions