English, asked by ayush3747, 2 months ago

the hack driver summary in hindi​

Answers

Answered by Anonymous
3

वर्णनकर्ता बताता है कि उसने अपनी स्नातक की परीक्षा ऑनर्स से की। फिर वह एक अच्छी कानून फर्म में कनिष्ठ सहायक क्लर्क बन गया। लोगों को उसे सम्मन बाँटने के लिए भेजा गया। कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की। लोगों को सम्मन देने के लिए उसे गन्दे स्थानों में जाना पड़ा। उसने घर भागने की सोची क्योंकि वह अपनी नौकरी से घृणा करता था। परन्तु उसने काम जारी रखा। यह एक अरूचिकर ट्रेनिंग (प्रशिक्षण) का समय था।

एक दिन उसे न्यू मुलियन भेजा गया। यह देहात में चालीस मील दूर एक उपनगर था। उसे ऑलिवर लटकिन्ज को सम्मन देना था। वह न्यू मुलियन पहुँच गया। इसकी गलियाँ कीचड़ वाली थीं। उसे स्टेशन पर डिलिवरी मैन मिल गया। डिलिवरी मैन लगभग चालीस वर्ष का था। उसका चेहरा लाल था और वह खुश दिखता था। उसके गन्दे कपड़े थे परन्तु वह खुश मिलनसार व्यक्ति लगता था।

 

वर्णनकर्ता ने उसे बताया कि वह ऑलिवर लटकिन्ज नामक व्यक्ति को ढूँढना चाहता है। उसने वर्णनकर्ता को बताया कि उसने लगभग एक घण्टा पहले लटकिन्ज को देखा है। वर्णनकर्ता ने उसे बताया कि वह उसे हर कीमत में मिलना चाहता है। व्यक्ति ने वर्णनकर्ता को । बताया कि उसके पास एक टट्ट गाड़ी है। उसने उसे यह भी बताया कि वह अधिकांश उन सभी स्थानों को जानता है जहाँ लटकिन्ज घूमता रहता है।

वर्णनकर्ता ने व्यक्ति को खुला और मिलनसार पाया। उसमें सही दयालुता थी। वह उसे दो डॉलर प्रति घण्टे देने पर सहमत हो गया। टट्ट गाड़ी वाले व्यक्ति ने बताया कि उसने लटकिन्ज़ से पैसे लेने थे। उसने वर्णनकर्ता को एक चीज के बारे में बताया। यदि वह लटकिन्ज पास सुन्दर कपड़े पहनकर पैसा माँगने जाएगा तो लटकिन्ज को सन्देह हो जाएगा और वह चला जाएगा। इसलिए उसने फ्रिटज के यहाँ जाने की पेशकश की। वह उसकी तरफ से उसे पूछेगा। वर्णनकर्ता स्वयं को उससे दूर रख सकता था।

वर्णनकर्ता को खुशी हुई कि व्यक्ति उसके लिए काफी सहायक था। वह उसकी सहायता से लटकिन्ज को प्राप्त कर लेगा। व्यक्ति ने वर्णनकर्ता को बताया कि वहाँ पर लोग उसे बिल या मैगनुसन कहते हैं । उसको व्यवसाय ‘विलियम मैगनुसन फैन्सी कार्टिग एण्ड हैकिंग’ है। बिल (स्वयं लटकिन्ज) ने वर्णनकर्ता को बताया कि लटकिन्ज बहुत ज्यादा पोकर खेल खेलता था। वह व्यक्तियों को धोखा देने में निपुण है। उसने लटकिन्ज के बारे में कुछ और अधिक बताया।

 

दोनों फ्रिटज के यहाँ गए। बिल ने फ्रिटज से पूछा कि क्या उसने लटकिन्ज को देखा है। फ्रिटज ने वर्णनकर्ता को बिल के पीछे छिपते । देखा। उसने उत्तर दिया कि लटकिन्ज वहाँ कुछ देर पहले था। वह शायद गस्टाफ के यहाँ दाढ़ी बनवाने के लिए गया होगा।

वे गस्टाफ की नाई की दुकान पर गए। बिल अन्दर गया और लटकिन्ज के बारे में पूछा। उसे बताया गया कि उन्होंने लटकिन्ज़ को मेन स्ट्रीट पर घूमते देखा था। बिल ने वर्णनकर्ता को बताया कि लटकिन्ज का गस्टाफ के यहाँ जमा पैसा समाप्त हो गया था। वह शायद ग्रे के यहाँ दाढ़ी बनवाने गया होगा। ग्रे की दुकान पर वे लटकिन्ज को मिलने में सिर्फ पाँच मिनट देर से पहुँचे। वह शायद पूलरूम चला गया होगा। फिर वह बाहर चला गया। एक बजे तक वे उसके पीछे जाते रहे। अब कुछ खाने का समय हो गया था। परन्तु वे उससे नहीं मिल सके।

वर्णनकर्ता ने बिल को एक होटल में ले जाने की पेशकश की। परन्तु बिल अपनी पत्नी के पास घर जाना चाहता था। उसने उसे बताया कि उसकी पत्नी आधे डालर में लन्च बना देगी। फिर वे वेड्ज हिल जाएँगे। वे खाते खाते देखने का आनन्द लेंगे। वर्णनकर्ता ने उसे छह घण्टों का पैसा दे दिया। उसने सारा पैसा फर्म के नाम चार्ज कर लिया।

जैसे वे हिल पर बैठे बिल ने न्यु मुलियन के बारे में बातें कीं। उसने मन्त्री की पत्नी से बच्चों तक की लगभग सारी बातों का वर्णन कर दिया। बिल ने काफी देहात देखा था। उसने काफी नौकरियाँ भी की थीं।

बिल और वर्णनकर्ता ने लटकिन्ज को ढूँढना फिर आरम्भ कर दिया। बिल ने वर्णनकर्ता को बताया कि वह लटकिन्ज की माँ को जानता है। वह एक आतंक है। एक बार वह उसके पास गया। परन्तु उसने उसकी खाल ही उतार ली। वह नौ फुट लम्बी, चार फुट मोटी और बिल्ली की तरह तेज है । वे उसके पास गए बिल ने उसे बताया कि वे कौन हैं। बिल ने लटकिन्ज की माँ को बताया कि वर्णनकर्ता लटकिन्ज को मिलने क्यों आया है। उसने उसे यह भी बताया कि वर्णनकर्ता को लटकिज के स्थान की तलाशी लेने का कानूनी अधिकार है।

यह सुनकर महिला रसोईघर में गई। वह पुराने स्टोव की लोहे की छड़ के साथ बाहर आई। वह उन पर चिल्लाई और हँसी। बिल ने वर्णनकर्ता को वहाँ से जाने के लिए कहा। वह महिला उनकी हत्या कर देगी। फिर भी उन्होंने घर की पूर्ण रूप से तलाशी ली। परन्तु लटकिन्ज वहाँ पर नहीं था।

अब दोपहर बाद की ट्रेन पकड़ने का समय हो गया था। बिल वर्णनकर्ता को स्टेशन पर छोड़ने गया। वर्णनकर्ता ने कानून का अभ्यास करने के लिए न्यु मुलियन में लौटने के बारे में सोचा। उसने जो चीज वहाँ देखी और जिससे मिला उस सभी से आकर्षित हो गया। उसने विश्वविद्यालयों और कानून फर्मों से दूर वहाँ पर एक ईमानदार और खुशी जीवन की मन में तस्वीर उतारी। उसने वहाँ एक नए जीवन की खोज कर ली थी।

परन्तु दफ्तर में हरेक व्यक्ति उदास था। अगली सुबह मामले की अदालत में सुनवाई होनी थी। और उन्हें लटकिन्ज चाहिए था। वर्णनकर्ता लटकिन्ज को सम्मन न सौंपने पर शर्मिन्दा था। मुखिया ने लगभग वर्णनकर्ता की उसकी असफलता के कारण हत्या ही कर दी थी। उसे फिर न्यु मुलियन जाने का आदेश मिला। इस बार एक व्यक्ति जिसने लटकिन्ज के साथ नौकरी की थी उसके साथ गया। उसे लटकिन्ज को पहचानना था।

Answered by pandasoumitra2011
1

Answer:

E = mc2. It's the world's most famous equation, but what does it really mean? "Energy equals mass times the speed of light squared." On the most basic level, the equation says that energy and mass (matter) are interchangeable; they are different forms of the same thing.Glycolysis is determined as the chain of reactions, for the conversion of glucose (or glycogen) into pyruvate lactate and thus generating ATP.

...

Complete answer:

Glycolysis Citric acid cycle

Glycolysis is a linear pathway. The citric acid cycle (Krebs cycle) is a cyclic pathway.

6 more rowsdistinguish between

glycolysis and TYA cycle

explain what is e=mc^2the hack driver summary in hindi

Similar questions