Chemistry, asked by deekshaambade47, 2 months ago

धातु अधातु एवं उपधातु तीनों में अंतर बताइए​

Answers

Answered by nandiniladda30
0

Answer:

Hello

Explanation:

उपधातु, धातु और अधातु

हम अपने दैनिक जीवन में कई अलग-अलग पदार्थों को देखते हैं, जिनके गुण अलग होते हैं। इन पदार्थों को मौटे तौर पर तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया जा सकता है:

धातु

अधातु

उपधातु

आइये हम इसे विस्तार से समझें:

जब हम अपने दैनिक जीवन में किसी वस्तु को देखते हैं, तो हम अनजाने में उनके भौतिक स्वरूप और अवलोकनीय गुणों के आधार पर उन्हें वर्गीकृत करते हैं। हम यहाँ भी कुछ ऐसा ही करेंगे!

शुरू करने से पहले, आइए धातुओं और अधातुओं के बारे में जानने के लिए आवर्त सारणी पर एक नज़र डालें:

हम इस तालिका में देख सकते हैं कि तत्वों को उनके परमाणु संख्या के आधार पर व्यवस्थित किया गया है। इसके अलावा, आवर्त सारणी हमें बताती है कि किस तत्व का दूसरे तत्वों की तुलना में परमाणु द्रव्यमान अधिक है।

खैर, अब हमें एक बेसिक आइडिया है कि परमाणु संख्या कैसे निर्धारिक की जाती है, आइए हम इसे सरल रूप में समझें:

यहां, हम देख सकते हैं कि आवर्त सारणी में तीन वर्गों का विभाजन कैसे किया गया है। पीले रंग के ब्लॉक धात्विक तत्वों को दर्शाते हैं, हल्के हरे रंग के ब्लॉक अधातु होते हैं और अंत में, गुलाबी रंग के ब्लॉक उपधातु होते हैं।

इसलिए, अब हम उन तत्वों के बारें में जानते हैं, जो इन तीन वर्गों से संबंधित है। अब आगे देखते हैं कि वास्तव में वर्ग है क्या?

नीचे धातु और अधातु में अंतर और उनके गुणों के साथ ही उपधातुओं और उनके भौतिक गुणों के विषय में संक्षिप्त विवरण दिया गया है।

धातु के गुण

जब भी हम धातु शब्द सुनते हैं, हम कुछ इस तरह से सोचते हैं:

यहाँ हम आपको धातुओं को कठिन शब्दों और तकनीकी परिभाषा के बजाय उनके विशेष गुणों के माध्यम से समझाने का प्रयास करेंगे।

धातु एक पदार्थ है, जो है:

ठोस

(आम तौर पर) कठोर

चमकदार

उच्च घनत्व

लचीला (हम धातु को तोड़े या दबाए बिना उसे आकार दे सकते हैं।)

फ्यूज़िबल (हम धातु को आसानी से गला या पिघला सकते हैं।)

डक्टाइल (हम उसकी कठोरता को खोए बिना धातु से एक तार बना सकते हैं।)

एक अच्छा इलेक्ट्रिक कंडक्टर (इसके माध्यम से विद्युत प्रवाह करता है, सीसे को छोड़कर )

एक अच्छा थर्मल कंडक्टर (इसके माध्यम से गर्मी वहन करता है, सीसे को छोड़कर।)

अन्य धातुओं या अधातुओं के साथ एक मिश्र धातु बना सकते हैं।

आम तौर पर ठोस अवस्था में होते हैं (अपवाद, पारा, जो एक तरल है।)

ध्वन्यात्मक (धातु जब किसी कठोर वस्तु से टकराती है तो बजने की आवाज होती है।)

ये सामान्य विशेषताएं हैं, जो अधिकांश धातुओं में होती हैं, जबकि कुछ धातुओं के गुण बहुत ही विशिष्ट होते हैं।

कई धातुएं हवा और कोरोड के साथ प्रतिक्रिया करती हैं। उदाहरण, लोहे में जंग लगना।

कुछ धातु, जैसे – सोडियम (Na) और पोटेशियम (K) उच्च प्रतिक्रियाशील धातु होते हैं। इसलिए इन धातुओं को तेल में डुबा कर रखा जाता है।

जब धातु पानी (H2O) के साथ प्रतिक्रिया करते हैं, तो वे ऑक्साइड और हाइड्रोजन गैस का उत्पादन करते हैं। जैसे –

Fe+H2O → Fe2O3+ H2

जब धातु एसिड के साथ प्रतिक्रिया करते हैं, तो नमक और हाइड्रोजन का उत्पादन होता है।

Mark me as brainliest

I hope so it is helpful to you

Answered by gs7729590
1

Answer:

Mark above Ans as brainliest

Similar questions