Hindi, asked by skathuria14, 5 months ago

धनराज पिल्लै के लिए खेल का mehtva likhiya​

Answers

Answered by singhdeepa0130
0

Answer:

धनराज पिल्ले (जन्म 16 जुलाई 1968) एक फील्ड हॉकी खिलाड़ी और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हैं। इस समय वे भारतीय हॉकी टीम के प्रबंधक हैं। साथ ही, वे कंवर पाल सिंह गिल के निलंबन के पश्चात निर्मित भारतीय हॉकी फेडरेशन की अनौपचारिक (एडहॉक) समिति के सदस्य भी हैं

बचपन:

धनराज पिल्लै का जन्म महाराष्ट्र में पूना के पास खड़की में हुआ। वह तमिल माता पिता की चार संतानों में से एक हैं। वह अविवाहित हैं और मुंबई के पवई में रहते हैं। उनकी माता अंडालम्मा और पिता नागालिंगम अब भी खड़की में ही रहते हैं। धनराज पिल्लै बेहतरीन तमिल (मातृभाषा), हिंदी, अंग्रेजी और मराठी बोलते हैं। 

पिल्लै का बचपन ऑर्डिनेंस फेक्ट्री स्टॉफ कॉलोनी में बीता जहां उनके पिता उस जगह के मैदान की देखभाल करते थे। धनराज यहां के नर्म और कीचड़ भरे मैदान पर अपने भाईयों और साथियों के साथ खेला करते थे। धनराज ने हॉकी खेलना टूटी लकडियों और फेंकी हुई हॉकी गेंदों के साथ सीखा। वह अपनी माता को अपनी हॉकी की काबिलियत का श्रेय देते हैं। उनकी मां ने अपने पांचों बेटों को हॉकी खेलने की प्रेरणा दी बावजूद इसके कि उनकी आर्थिक हालत काफी खस्ता थी। 

Similar questions