Hindi, asked by anmol6065, 10 months ago

TV ke karyakram dekhne Aur adhyayan Ke Prati laparwah hone par Pita aur Putra ke beech samvad lekhan likhiye​

Answers

Answered by shailajavyas
14

Answer:

                   (पुत्र टीवी देख रहा है उसी समय पिता का बैठक में प्रवेश)  

पिता : "बेटा मै देख रहा हूँ कि आजकल तुम्हारा ध्यान पढ़ाई की अपेक्षा टीवी देखने में  ज्यादा व्यतीत हो रहा है | दूरदर्शन पर दिखाए जानेवाले कार्यक्रमों में अच्छे -बुरे का ध्यान नहीं रखा जाता |"

पुत्र : " क्षमा करें पिताजी, किन्तु मै केवल वही कार्यक्रम देखता हूँ जो ज्ञानवर्धक होते है |"  

पिता  : "बेटे! मेरी नजर में तो ऐसे कार्यक्रम आते ही नहीं जो शिक्षाप्रद हो |"  

पुत्र : "पिताजी आजकल तो अनेक चॅनल आते है |  इनमें दिखाए जानेवाले कार्यक्रम सामान्य ज्ञान , विज्ञानं,धर्म - संस्कृति ,इतिहास कृषि व शिक्षा से संबंधित होते है | मै इन्हें देखता हूं |"

पिता : "लेकिन ऐसे कार्यक्रम कब आते है ? मैने तो कभी देखे नहीं |"

पुत्र : "जी पिताजी , दूरदर्शन पर आजकल ऐसे कार्यक्रम प्रारम्भ किए गए है |"  

पिता : "मुझे दिखाना जरा ,"

पुत्र : जी पिताजी अवश्य , आज शाम को ही 5 बजे एक कार्यक्रम आनेवाला है | मै आपको  दिखाऊँगा |"  

पिता : "वैसे कार्यक्रम किस पर है ? "  

पुत्र : " पिताजी यह कार्यक्रम सिंधु घाटी की सभ्यता पर आधारित है |"

पिता : (आश्चर्य से ) "अच्छा !  मै  अवश्य देखूंगा |"

पुत्र : "ठीक  है पिताजी निश्चिंत रहिए, मै आपको निर्धारित समय पर अवश्य बोल दूँगा  |"

Answered by guptapriyanka44411
0

Answer:

so we do रहा टॉक आरएस ना जीवी राजी एफसी के वीसी टॉप टीवी उड़ीo

Similar questions