Hindi, asked by mdisrail88107210, 5 months ago

उल्टा पिरामिड शैली किसे कहते हैं ?​

Answers

Answered by Anonymous
13

Answer:

उल्टा पिरामिड सिद्धांत समाचार लेखन का बुनियादी सिद्धांत है। इसे उल्टा पिरामिड इसलिये कहा जाता है क्योंकि इसमें सबसे महत्वपूर्ण तथ्य या सूचना पिरामिड के निचले हिस्से में नहीं होती है और इस शैली में पिरामिड को उल्टा कर दिया जाता है।

Answered by archanapradeep010719
6

Answer:

Explanation:

उल्टा पिरामिड शैली समाचार लेखन की एक कला है, जिसमें समाचार को एक अलग ही विपरीत शैली में लिखा या प्रस्तुत किया जाता है। सामान्यतः किसी समाचार को लिखते समय या प्रस्तुत करते समय समाचार में क्रमवार तरीके से घटनाओं को प्रस्तुत किया जाता है, जिसमें कम महत्वपूर्ण घटना सबसे पहले देते हैं, फिर अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं देते हुए समाचार का क्लाइमेक्स अंत में होता है।

उल्टा पिरामिड शैली में इसका उल्टा कर दिया जाता है, इसमें समाचार के सबसे महत्वपूर्ण तथ्यों और बिंदुओं को सबसे पहले प्रस्तुत किया जाता है और उसके बाद महत्वपूर्णता के अनुसार घटते क्रम में अन्य तथ्यों को प्रस्तुत किया जाता है।

सरल अर्थों में कहीं तो उल्टा पिरामिड शैली में समाचार का क्लाइमैक्स सबसे पहले दे दिया जाता है।

Similar questions