Hindi, asked by pankajgautam5122, 1 month ago

उल्टा पिरामिड शैली में समाचार किस प्रकार लिखे जाते हैं ? दिल्ली में भूकंप के झटके विषय पर समाचार लिखें ​

Answers

Answered by shishir303
1

¿ उल्टा पिरामिड शैली में समाचार किस प्रकार लिखे जाते हैं ?

✎... उल्टा पिरामिड शैली समाचार लेखन की एक कला है, जिसमें समाचार को एक अलग ही विपरीत शैली में लिखा या प्रस्तुत किया जाता है। सामान्यतः किसी समाचार को लिखते समय या प्रस्तुत करते समय समाचार में क्रमवार तरीके से घटनाओं को प्रस्तुत किया जाता है, जिसमें कम महत्वपूर्ण घटना सबसे पहले देते हैं, फिर अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं देते हुए समाचार का क्लाइमेक्स अंत में होता है।  

उल्टा पिरामिड शैली में इसका उल्टा कर दिया जाता है, इसमें समाचार के सबसे महत्वपूर्ण तथ्यों और बिंदुओं को सबसे पहले प्रस्तुत किया जाता है और उसके बाद महत्वपूर्णता के अनुसार घटते क्रम में अन्य तथ्यों को प्रस्तुत किया जाता है।

सरल अर्थों में कहीं तो उल्टा पिरामिड शैली में समाचार का क्लाइमैक्स सबसे पहले दे दिया जाता है।

दिल्ली में भूकंप में झटके विषय पर समाचार...  

भारत की राजधानी दिल्ली में कल रात 9:36 पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई। भूकंप के झटके लगातार तीन बार क्रमशः 9:36, 9:38 और 9:40 मिनट पर आए झटकों के कारण डरकर अपने अपने घरों से बाहर निकल आए और सड़कों पर भीड़ लग गई। प्राप्त समाचारों के अनुसार किसी भी तरह के जान-माल की नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र दिल्ली पुरानी दिल्ली क्षेत्र था।

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Similar questions