Hindi, asked by amitpandey2011, 1 year ago

unity in diversity of india in hindi  words 200 essay


kmshendye: nicely covered
samyu: thanks

Answers

Answered by rachanavyas
22

 अनेकता में एकता | Anekta mein ekta | unity in diverity 



भारत विविधता सम्पन्न देश है| यहाँ अगणित जाति, धर्म, संस्कृति, भाषा व वेशभूषा वाले लोग रहते है| जिस प्रान्त में चले जाये अलग ही भोजन, रहन-सहन और मान्यताएं मिलेगी पर भारत का असली सौन्दर्य विविधता में एकता है| हम एक इकाई के रूप में सब भारतवासी है| भले ही हम अपने-अपने धर्म को मानते हो, अलग-अलग त्यौहार मनाते हो, अलग भाषा बोलते हो, रीति-रिवाजों में अंतर हो पर मूल रूप में हमारा हृदय शुद्ध भारतीय है| हम सभी ईश्वर विश्वासी, धर्मभीरु, परोपकारी और मानवीय भावों से लबालब है| तभी तो हमारे यहाँ आंतरिक युद्ध नहीं  होते| किसी भी राज्य की अलग सेना नहीं है| रेल बजट भी लोकसभा का ही सभी प्रान्तों में लागू होता है| हम अपने अलग प्रान्तवासी भाइयों से मिलते है| इन प्रान्तों में भ्रमण और व्यापार के लिए बिना रोक-टोक जाते है| हमारे संविधान ने हमें यह स्वतंत्रता प्रदान की और हम इसका सफलता पूर्वक उपभोग करते हैं| जिस प्रकार भिन्न-भिन्न रंगों और खुशबू के पुष्पों के समन्वय से खूबसूरत माला बनती है वैसे ही इन तमाम विविधताओं के सम्मिलन से हमारा देश विभूषित हो रहा है|

 

Similar questions