Hindi, asked by bkumaradvmfp, 11 months ago

upma alankar ke 10 udharan

Answers

Answered by priya0903
5
Here this answer



उपमा अलंकार के कुछ अन्य उदाहरण

कर कमल-सा कोमल हैं। 

ऊपर दिए गए उदाहरण में कर अर्थात हाथ को कमल के सामान कोमल बताया गया है। वाक्य में दो वस्तुओं की तुलना कि गयी है अतः यह उदाहरण उपमा अलंकार के अंतर्गत आएगा।  इस उदाहरण में ‘कर’ – उपमेय है, ‘कमल’ – उपमान है, कोमल – साधारण धर्म है एवं सा – वाचक शब्द है। जैसा की हम जानते हैं की जब किन्ही दो वस्तुओं की उनके एक सामान धर्म की वजह से तुलना की जाती है तब वहां उपमा अलंकार होता है।

अतः यह उदाहरण उपमा अलंकार के अंतर्गत आएगा।

पीपर पात सरिस मन ड़ोला। 

ऊपर दिए गए उदाहरण में मन को पीपल के पत्ते कि तरह हिलता हुआ बताया जा रहा है। इस उदाहरण में ‘मन’ – उपमेय है, ‘पीपर पात’ – उपमान है, ‘डोला’ – साधारण धर्म है एवं ‘सरिस’ अर्थात ‘के सामान’ – वाचक शब्द है। जैसा की हम जानते हैं की जब किन्ही दो वस्तुओं की उनके एक सामान धर्म की वजह से तुलना की जाती है तब वहां उपमा अलंकार होता है।

अतः यह उदाहरण उपमा अलंकार के अंतर्गत आएगा।

मुख चन्द्रमा-सा सुन्दर है।  

ऊपर दिए गए उदाहरण में चेहरे की तुलना चाँद से की गयी है। इस वाक्य में ‘मुख’ – उपमेय है, ‘चन्द्रमा’ – उपमान है, ‘सुन्दर’ – साधारण धर्म  है एवं ‘सा’ – वाचक शब्द है।जैसा की हम जानते हैं की जब किन्ही दो वस्तुओं की उनके एक सामान धर्म की वजह से तुलना की जाती है तब वहां उपमा अलंकार होता है।

अतः यह उदाहरण उपमा अलंकार के अंतर्गत आएगा।

नील गगन-सा शांत हृदय था रो रहा। 

जैसा की आप ऊपर दिए गए उदाहरण में देख सकते हैं यहां हृदय की नील गगन से तुलना की गयी है। इस वाक्य में हृदय – उपमेय है एवं नील गगन – उपमान है शांत – साधारण धर्म है एवं सा – वाचक शब्द है। जैसा की हम जानते हैं की जब किन्ही दो वस्तुओं की उनके एक सामान धर्म की वजह से तुलना की जाती है तब वहां उपमा अलंकार होता है।



I hope it is helpful to you
Similar questions