History, asked by maahira17, 9 months ago

उत्तर दीजिए ( लगभग 100-150 शब्दों में ) क्या आप इस तथ्य से सहमत हैं कि हड़प्पा सभ्यता के शहरों की जल निकास प्रणाली, नगर-योजना की ओर संकेत करती है? अपने उत्तर के कारण बताइए।

Answers

Answered by nikitasingh79
25

हां, हम इस तथ्य से सहमत हैं कि हड़प्पा सभ्यता के शहरों की जल निकास प्रणाली, नगर-योजना की ओर संकेत करती है।  

जल निकास व्यवस्था नगर योजना का अभिन्न अंग होती है। नगर को साफ़ सुथरा बनाए रखने के लिए इस व्यवस्था का समुचित होना अनिवार्य है। इस दृष्टि से हड़प्पा सभ्यता के शहरों की जल निकास प्रणाली अपने आप में संपूर्ण थी ।शहर के प्रत्येक आवाज को गली की नालियों से जोड़ा गया था।

ऐसा लगता है कि पहले नालियों के साथ गलियों को बनाया गया था और फिर उनके साथ साथ आवासों का निर्माण किया गया था । फिर घर की कम से कम कम एक दीवार गली से सटाकर बनाई जाती थी, ताकि घरों के गंदे पानी को गलियों की नालियों से आसानी से जोड़ा जा सके।

मुख्य नाले गारे में जमाई ईंटों से बने थे। उन्हें ऐसी ईंटों से ढका गया था जिन्हें सफ़ाई के समय हटाया जा सके। घरों की नालियां पहले एक हौदी अथवा मलकुंड में गिरती थी। पानी का ठोस पदार्थ जमा हो जाता था और गंदा पुरानी गली की नालियों में बह जाता था । इस प्रकार गंदा पानी नगर से बाहर निकल जाता था।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ  (ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/15242947#

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

उत्तर दीजिए ( लगभग 100-150 शब्दों में ) हड़प्पा सभ्यता के शहरों में लोगों को उपलब्ध भोजन सामग्री की सूची बनाइए। इन वस्तुओं को उपलब्ध कराने वाले समूहों की पहचान कीजिए।

https://brainly.in/question/15243224#

उत्तर दीजिए ( लगभग 100-150 शब्दों में ) पुरातत्वविद् हड़प्पाई समाज में सामाजिक-आर्थिक भिन्नताओं का पता किस प्रकार लगाते हैं? वे कौन सी भिन्नताओं पर ध्यान देते हैं?

https://brainly.in/question/15243280#

Answered by Anonymous
8

Explanation:

ऐसा प्रतीत होता है कि पहले नालियों के साथ गलियों को बनाया गया और फिर इसके साथ घर बनाए गए थे। प्रत्येक घर के गंदे पानी की निकासी एक पाईप से होती थी जो सड़क और गली की नाली से जुड़ी होती थी।

Similar questions