History, asked by maahira17, 8 months ago

उत्तर दीजिए ( लगभग 100-150 शब्दों में ) पुरातत्वविद् हड़प्पाई समाज में सामाजिक-आर्थिक भिन्नताओं का पता किस प्रकार लगाते हैं? वे कौन सी भिन्नताओं पर ध्यान देते हैं?

Answers

Answered by nikitasingh79
16

पुरातत्वविद् हड़प्पाई समाज में सामाजिक-आर्थिक भिन्नताओं का पता जीवन शैली और शवाधान के माध्यमों से लगाते हैं। इनका विवरण निम्नलिखित है :  

(1) जीवन शैली :  

हड़प्पा स्थलों से प्राप्त पुरातत्वों के आधार पर जीवन शैली के स्तर को दो भागों में विभाजित किया जाता है -  

(क) सामान्य जीवन :

उपयोगी वस्तुओं के अंतर्गत दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे चकियां, मृदभांड , सुईयां आदि आती है। इन्हें पत्थर अथवा मिट्टी जैसे सामान्य पदार्थों से सरलता पूर्वक बनाया जाता था । इस प्रकार की वस्तुएं सामान्यतः हड़प्पा पुरास्थलों से प्राप्त हुई है।  

(ख) विलासी जीवन :  

विलासिता की वस्तुओं के अंतर्गत वे महंगी अथवा दुर्लभ वस्तुओं सम्मिलित होती थी , जिनका निर्माण स्थानीय स्तर पर अनुपलब्ध पदार्थों से अथवा जटिल तकनीकों द्वारा किया जाता था; जैसे फयाॅन्स के बने लघु पात्र , जो कि मादक एवं सुगंधित द्रव्यों के पात्रों के रूप में प्रयुक्त होते थे। इन वस्तुओं से यह स्पष्ट होता है कि ये जीवन स्तर तथा सामाजिक और आर्थिक विभिनता को दिखाती है। विलासी जीवन के अधिकांश साक्षय मोहनजोदड़ो से प्राप्त हुए हैं।  हड़प्पा एवं कालीबंगन जैसे स्थलों से विलासिता संबंधित वस्तुओं की प्राप्ति नहीं हुई है।

(2) शवाधान :  

शवाधानों के पर्यवेक्षण से यह ज्ञात होता है कि मृतकों को दफनाते समय हड़प्पा के लोग शवाधानों में अनेक प्रकार की वस्तुओं रखते थे। इन वस्तु में सामान्य वस्तुओं के साथ-साथ विलासिता की बहुमूल्य वस्तुएं शामिल थी। शवाधानों के साथ सामान्य वस्तुओं की उपस्थिति से मृतक की साधारण आर्थिक स्थिति और विलासी वस्तुओं की उपस्थिति से मजबूत आर्थिक स्थिति का बोध होता है। यह भिन्नताएं सामाजिक विभेद का सूचक भी हो सकती है। इसके अतिरिक्त कहीं-कहीं पर युगल शवाधानों (महिला और पुरुषों का एक साथ शवाधान) के साक्षी भी प्राप्त हुए हैं।  

अतः उपरोक्त विवरण से यह स्पष्ट है कि पुरातत्त्वविद  पुरावस्तुओं के आधार पर हड़प्पा सभ्यता से सामाजिक आर्थिक भिन्नताओं का पता करते हैं।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ  (ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/15242947#

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

उत्तर दीजिए ( लगभग 100-150 शब्दों में ) हड़प्पा सभ्यता के शहरों में लोगों को उपलब्ध भोजन सामग्री की सूची बनाइए। इन वस्तुओं को उपलब्ध कराने वाले समूहों की पहचान कीजिए।

https://brainly.in/question/15243224#

उत्तर दीजिए ( लगभग 100-150 शब्दों में )  क्या आप इस तथ्य से सहमत हैं कि हड़प्पा सभ्यता के शहरों की जल निकास प्रणाली, नगर-योजना की ओर संकेत करती है? अपने उत्तर के कारण बताइए।

https://brainly.in/question/15243324#

Answered by dangerousgirl05
3

Answer

I hope it's helpful

Attachments:
Similar questions