History, asked by maahira17, 9 months ago

उत्तर दीजिए (लगभग 100 से 150 शब्दों में) चित्र 7.33 विरुपाक्ष मन्दिर के एक अन्य स्तंभ का रेखाचित्र है। क्या आप कोई पुष्प-विषयक रूपांकन देखते हैं? किन जानवरों को दिखाया गया है? आपके विचार में उन्हें क्यों चित्रित किया गया है? मानव आकृतियों का वर्णन कीजिए।

Attachments:

Answers

Answered by nikitasingh79
1

चित्र में विरुपाक्ष मन्दिर के एक अन्य स्तंभ का रेखाचित्र कुसुम रूप से देखने पर यह स्पष्ट होता है कि इसमें अनेक प्रकार के पुष्पों का प्रयोग किया गया है जो उस समय प्रचलन में रहे थे।

  • मंदिर के स्तंभों पर पशुओं के साथ ही अनेक जीवो का चित्रण किया गया है जिसमें मुख्य रुप से घोड़ा , मोर, सिंह , गरुड़ आदि तथा पक्षियों का चित्र बनाया गया है।  
  • स्तंभों पर उत्कीर्ण इस जानवरों के चित्रों से ज्ञात होता है कि इस समय मंदिर धार्मिक केंद्र के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र भी था, साथ ही इन चित्रों से यह भी स्पष्ट होता है कि उस समय मूर्ति पूजा प्रचलित थी।
  • स्तंभ चित्र जानवरों और पक्षियों का चित्र देवी देवताओं के वाहन के रूप में पूजा जाता था। विरुपाक्ष मंदिर के स्तंभों में पुष्प, जानवरों सहित मानव आकृतियों का चित्रण किया गया है।  इन स्तंभों पर 3 मानव आकृतियां दिखाई देती है । नीचे से ऊपर की ओर पहले आकृति किसी बड़े पेट वाले पुरुष की लगती है, जिसके हाथ में गदा जैसा कोई शस्त्र दिखाई देता है। बीच में एक पुरुष है,जो हाथों में धनुष बाण लिए हुए हैं। शायद यह किसी योद्धा के लिए बनाया गया है और तीसरी आकृति किसी स्त्री की लगती है, जिसके हाथ में कमल है।  
  • स्तंभ पर बने चित्रों से स्पष्ट होता है कि इस समय मूर्ति पूजा का चलन था क्योंकि जो स्त्री कमल का फूल लिए हुए हैं, वह लक्ष्मी की मूर्ति के प्रतिरूप हो सकती है।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ  (एक साम्राज्य की राजधानी : विजयनगर ) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/15375089#

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

उत्तर दीजिए (लगभग 100 से 150 शब्दों में) शहर के किलेबंद क्षेत्र में कृषि क्षेत्र को रखने के आपके विचार में क्या फ़ायदे और नुकसान थे?  

https://brainly.in/question/15375479#

उत्तर दीजिए (लगभग 100 से 150 शब्दों में) आपके विचार में महानवमी डिब्बा से संबद्ध अनुष्ठानों का क्या महत्त्व था?

https://brainly.in/question/15375580#

Similar questions