History, asked by maahira17, 8 months ago

उत्तर दीजिए (लगभग 100 से 150 शब्दों में) मुग़ल दरबार में पांडुलिपि तैयार करने की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।

Answers

Answered by nikitasingh79
25

मुग़ल दरबार में पांडुलिपि तैयार करने की प्रक्रिया का वर्णन निम्न प्रकार से है :  

  • सर्वप्रथम पांडुलिपि का पृष्ठ तैयार किया जाता था, जो कागज बनाने वालों का कार्य था।

  • पन्ना तैयार हो जाने के पश्चात अत्यंत सुंदर अक्षरों में पाठ की नकल तैयार की जाती थी।

  • उस समय हाथ से लिखने की कला अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती थी ,इसलिए लेखन के लिए स्याई और सरकंडे के टुकड़े की कलम का प्रयोग किया जाता था।

  • लेखन के पश्चात कोफ्तगार पृष्ठों को चमकाने का कार्य करता था। चित्रकार पाठ के दृश्यों को आवश्यकतानुसार चित्रित करते थे। अंत में जिल्दसाज प्रत्येक पन्ने को इकट्ठा करके उसे बाहरी आवरण देता था।  

  • इस प्रकार विभिन्न प्रक्रियाओं के दौरान मुगल काल में पांडुलिपि तैयार की जाती थी।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ  (शासक और विभिन्न इतिवृत्त:  (मुगल दरबार)) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/15427398#

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

उत्तर दीजिए (लगभग 100 से 150 शब्दों में) मुग़ल दरबार से जुड़े दैनिक-कर्म और विशेष उत्सवों के दिनों ने किस तरह से बादशाह की सत्ता के भाव को प्रतिपादित किया होगा?

https://brainly.in/question/15427910#

उत्तर दीजिए (लगभग 100 से 150 शब्दों में) मुग़ल साम्राज्य में शाही परिवार की स्त्रियों द्वारा निभाई गई भूमिका का मूल्यांकन कोजिए।

https://brainly.in/question/15427985#

Answered by Anonymous
12

Explanation:

उत्तर.. सबसे पहले पांडुलिपि का पन्ना तैयार किया जाता था जो कागज़ बनाने वालों का काम था।

  • तैयार किए गए पन्ने पर अत्यंत सुंदर अक्षर में पाठ की नकल तैयार की जाती थी।

Similar questions