History, asked by maahira17, 8 months ago

उत्तर दीजिए ( लगभग 100 से 150 शब्दों में) पहाड़िया लोगों ने बाहरी लोगों के आगमन पर कैसी प्रतिक्रिया दर्शाई?

Answers

Answered by nikitasingh79
0

पहाड़िया लोगों ने बाहरी लोगों के आगमन पर उन्हें संदेह तथा अविश्वास की दृष्टि से देखते थे।

जब संथाल राजमहल की पहाड़ियों पर बसे तो पहले पहाड़ी लोगों ने इसका प्रतिरोध किया, किंतु धीरे-धीरे उन्हें पहाड़ियों में अंदर की ओर चले जाने के लिए विवश कर दिया।

उन्हें निचली पहाड़ियों तथा घाटियों में नीचे की ओर आने से रोक दिया। अतः वे  ऊपरी पहाड़ियों की चट्टानों , अधिक बंजर प्रदेशें तथा भीतरी शुष्क  भागों तक सीमित होकर रह गए। इसका उनके रहन-सहन तथा जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ा।

झूम खेती के लिए नई उपजाऊ जमीन चाहिए थी, परंतु अब ऐसी जमीनें उनके लिए दुर्लभ हो गै, क्योंकि वे अब संथालो की भूमि का भाग बन चुके थी, इसलिए पहाड़ी लोग अपनी झूम खेती को सफलतापूर्वक जारी नहीं रख सकें। जब इस क्षेत्र के जंगल खेती के लिए साफ कर दिया गए, तो पहाड़ी शिकारियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ  (उपनिवेशवाद और देहात ) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/15446783#

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

उत्तर दीजिए ( लगभग 100 से 150 शब्दों में) जमींदार लोग अपनी जमींदारियों पर किस प्रकार नियंत्रण बनाए रखते थे ?  

https://brainly.in/question/15447331#

उत्तर दीजिए ( लगभग 100 से 150 शब्दों में) ग्रामीण बंगाल के बहुत से इलाकों में जोतदार एक ताकतवर हस्ती क्यों था?

https://brainly.in/question/15447166#

Answered by shishir303
0

पहाड़िया लोग वे लोग होते थे, जो राजमहल की पहाड़ियों के आस-पास रहते थे।

  • 18वीं शताब्दी में पहाड़ों से आने वाले लोगों को पहाड़िया कहा जाता था। यह पहाड़ी लोग जंगल में उपजाई गयीं फसलो से अपनी गुजर-बसर किया करते थे और झूम खेती किया करते थे। वे जंगल के किसी छोटे से हिस्से पर कब्जा करके वहां की झाड़-झंखाड़ियों को साफ करके उस जमीन को उपजाऊ बना कर अनेक तरह की दालों और अनाजों का उत्पादन किया करते थे।  
  • यह पहाड़ी लोग पहाड़ियों को अपना मूल आधार बनाकर वहां पर रहने लगते थे। यह लोग अपने क्षेत्र में बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं करने देते थे। इन लोगों के समूह में हमेशा एकता रहती थी और भले ही इनमें आपस में कितने भी झगड़े हो लेकिन बाहरी लोगों से लड़ाई की स्थिति में यह लोग एकजुट हो जाया करते थे। जिन पहाड़ियों को यह पहाड़ी लोग अपना मूल आधार बनाकर रहते थे वहां के आसपास के मैदानों पर ये लोग निरंतर आक्रमण करते रहते थे।  
  • यह पहाड़ी लोग अकाल आने की स्थिति में अपने जीवन को सुरक्षित करने के लिए अक्सर बाहरी लोगों पर आक्रमण करते थे। इसके अलावा अपना शक्ति प्रदर्शन भी करना चाहते थे। मैदान में रहने वाले जमीदारों को अक्सर इन पहाड़ी लोगों से समझौते करने पड़ते। इस तरह एक शांति व्यवस्था कायम रहती। यह पहाड़ी लोग पहाड़ों के बीच से गुजर कर जाने वाले रास्तों से गुजरने वाले व्यापारियों से कर वसूल किया करते थे। जब पहाड़ी लोगों को धन मिलता तो यह उसके एवज में व्यापारियों की रक्षा का आश्वासन दे्ते लेकिन उनका यह समझौता वाला प्रयास अधिक दिनों तक कायम ना रह सका औ 18 वीं सदी के आखिरी दशक में लूटपाट की घटना बढने लगीं।
  • जैसे-जैसे खेती का विकास होता गया, वैसे-वैसे जंगलों और चारागाह की जमीन छोटी होती गई और पहाड़ी लोगों की जमीन निरंतर कम होने के कारण इनका अन्य बाहरी लोगों से झगड़ा बढ़ता गया और पहाड़ी लोग बाहरी लोगों पर निरंतर आक्रमण करने लगे और उनसे अनाज और पशु आदि लूटने लगे। 18 सदी के आखिरी दशकों में इन पहाड़ियों के मुखिया को अंग्रेजों द्वारा वार्षिक भत्ता देकर शांति स्थापित करने के प्रयास किए गए। अधिकतर पहाड़ी लोगों ने अंग्रेजों द्वारा दिए गए भत्ते को अस्वीकार कर दिया था, लेकिन कुछ एक पहाड़ी समुदायों द्वारा भत्ता स्वीकार करने के कारण उस समुदाय के मुखिया को अपने मुखिया पद से हाथ धोना पड़ा था

“उपनिवेशवाद और देहात” पाठ के अन्य प्रश्नों के लिये नीचे दिये लिंक्स पर जायें….

उत्तर दीजिए ( लगभग 100 से 150 शब्दों में) ग्रामीण बंगाल के बहुत से इलाकों में जोतदार एक ताकतवर हस्ती क्यों था?

https://brainly.in/question/15447166

उत्तर दीजिए ( लगभग 100 से 150 शब्दों में) जमींदार लोग अपनी जमींदारियों पर किस प्रकार नियंत्रण बनाए रखते थे ?

https://brainly.in/question/15447331

उत्तर दीजिए ( लगभग 100 से 150 शब्दों में) संथालों ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध विद्रोह क्यों किया?  

https://brainly.in/question/15447469

उत्तर दीजिए ( लगभग 100 से 150 शब्दों में) दक्कन के रैयत ऋणदाताओं के प्रति क्रुद्ध क्यों थे?

https://brainly.in/question/15447553

निम्नलिखित पर एक लघु निबंध लिखिए (लगभग 250 से 300 शब्दों में) इस्तमरारी बंदोबस्त के बाद बहुत-सी ज़मींदारियाँ क्यों नीलाम कर दी गई?

https://brainly.in/question/15448536

निम्नलिखित पर एक लघु निबंध लिखिए (लगभग 250 से 300 शब्दों में) पहाड़िया लोगों की आजीविका संथालों की आजीविका से किस रूप में भिन्न थी?  

https://brainly.in/question/15448686

निम्नलिखित पर एक लघु निबंध लिखिए (लगभग 250 से 300 शब्दों में) अमेरिकी गृहयुद्ध ने भारत में रैयत समुदाय के जीवन को कैसे प्रभावित किया?  

https://brainly.in/question/15449567

निम्नलिखित पर एक लघु निबंध लिखिए (लगभग 250 से 300 शब्दों में) किसानों का इतिहास लिखने में सरकारी स्रोतों के उपयोग के बारे में क्या समस्याएँ आती हैं?

https://brainly.in/question/15450550

Similar questions