History, asked by maahira17, 9 months ago

उत्तर दीजिए ( लगभग 100 से 150 शब्दों में) संथालों ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध विद्रोह क्यों किया?

Answers

Answered by nikitasingh79
0

संथालों द्वारा ब्रिटिश शासन के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए कारण थे :  

  • संथालों ने जिस जमीन को साफ करके कृषि योग्य ज़मीन बनाया था ,उस पर अंग्रेजी शासन ने भारी राजस्व लगा दिया।  

  • ब्रिटिश शासन द्वारा इनको मजबूर किया जाता था कि दी गई भूमि के कम से कम 10 वें भाग को साफ करके 10 वर्षों के लिए कृषि योग्य बनाना।

  • संथाल लोगों की अपनी स्वतंत्र सरकार की कामना भी ब्रिटिश सरकार के विरूद्ध विद्रोह करने का प्रमुख कारण था।

  • इनके द्वारा तैयार की गई भूमि पर अंग्रेज़ तथा जमींदार वर्ग अपना प्रभुत्व स्थापित करना चाहते थे । जमींदार लोग भी इनकी ज़मीन पर नियंत्रण का दावा करने लगे थे।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ  (उपनिवेशवाद और देहात ) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/15446783#

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

उत्तर दीजिए ( लगभग 100 से 150 शब्दों में) जमींदार लोग अपनी जमींदारियों पर किस प्रकार नियंत्रण बनाए रखते थे ?  

https://brainly.in/question/15447331#

उत्तर दीजिए ( लगभग 100 से 150 शब्दों में) पहाड़िया लोगों ने बाहरी लोगों के आगमन पर कैसी प्रतिक्रिया दर्शाई?  

https://brainly.in/question/15447365#

Answered by shishir303
0

संथालों द्वारा ब्रिटिश शासन के विरुद्ध विद्रोह करने के अनेक कारण थे, जो कि इस प्रकार हैं...  

  • संथाल लोग खानाबदोश लोग थे, जो अपनी खानाबदोश जिंदगी को त्याग कर जंगलों के अंदरूनी भागों में रहने लगे थे। संथाल लोग अपनी आजीविका के लिए ऐसी फसलों की खेती करने लगे जो व्यापार की दृष्टि से फायदेमंद हों। इस तरह में व्यापारियों और साहूकारों से लेन-देन का व्यापार करने लगे। लेकिन धीरे-धीरे समय बीतने पर उन्हें एहसास होने लगा कि जिन जगहों पर उन्होंने खेती करनी शुरू की थी और अपनी मेहनत से जिस जमीन को उन्होंने उपजाऊ बनाया था, उस पर सरकार भारी मात्रा में कर लगाती थी। उसके अतिरिक्त साहूकार लोग भी ऊंची दरों पर ब्याज देकर और कर्ज न चुका पाने की स्थिति में उनकी जमीन पर कब्जा कर लेते थे। इससे संथाल लोगों में असंतोष व्याप्त होने लगा था।
  • 1850 के दशक में संथाल लोग यह महसूस करने लगे थे कि उन्हें एक अपना अलग समाज विकसित करना होगा, जहां पर केवल उनका ही शासन हो इसलिए उन्होंने सरकार, जमीदारों और साहूकारों के विरुद्ध विद्रोह करने का निश्चय किया।  
  • ब्रिटिश सरकार की कंपनी एक मुनाफा कमाने वाली कंपनी थी और वह हर बात में अपना फायदा देखती थी। उसकी नजर प्राकृतिक संसाधनों पर थी जिन पर कब्जा करके वह अधिक से अधिक मुनाफा कमा सकें, इसलिए उसने प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के लिए सर्वेक्षण आरंभ कर दिए, खोज यात्राएं की और जानकारी इकट्ठई करने के लिए वैज्ञानिकों और अन्य विशेषज्ञ लोगों को भेजा। इन अधिकारियों ने संथालों द्वारा नियंत्रित प्रदेशों क्षेत्रों में कीमती प्राकृतिक संसाधनों और खनिजों की खोजबीन शुरू कर दी और इन प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के प्रयास आरंभ कर दिया जिससे संथाल लोग कंपनी के अधिकारियों से चिढ़ गए थे।  
  • ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी मुख्यतः मुनाफा कमाने की दृष्टि से भारत में आई थी और अंग्रेज लोग कम से कम समय में कम से कम मेहनत करके ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते थे। इसलिए उनकी नजर प्राकृतिक संसाधनों जैसे कि खनिजों, वन संपदा आदि पर थी। वह हर हालत में इन संसाधनों का दोहन कर अपने मुनाफे को सुनिश्चित करना चाहते थे। ये बात संथाल लोगों को पसंद नही थी।
  • अंग्रेज लोग संथाल लोगों की जीवन शैली की आलोचना करते रहते जो कि पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली थी। अंग्रेजों को पर्यावरण संरक्षण की कोई चिंता नहीं थी और वह वनों को काटकर अधिक से अधिक खेती करना चाहते थे ताकि अधिक से अधिक मुनाफा कमाया जा सके।  
  • वनों को काटने के निर्णय के कारण प्रकृतिक  वातावरण में रहने के आदी संथालों के आश्रय स्थलों में कमी आने लगी, इससे संथाल लोगों में असंतोष व्याप्त हो गया था और उन्होंने अंग्रेजों अर्थात ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंक दिया।

ऊपर दिए गए निम्नलिखित कारण थे जो संथाल लोगों के अंग्रेजों के प्रति  विद्रोह के कारण  बने ।

............................................................................................................................................

“उपनिवेशवाद और देहात” पाठ के अन्य प्रश्नों के लिये नीचे दिये लिंक्स पर जायें….

उत्तर दीजिए ( लगभग 100 से 150 शब्दों में) ग्रामीण बंगाल के बहुत से इलाकों में जोतदार एक ताकतवर हस्ती क्यों था?

https://brainly.in/question/15447166

उत्तर दीजिए ( लगभग 100 से 150 शब्दों में) जमींदार लोग अपनी जमींदारियों पर किस प्रकार नियंत्रण बनाए रखते थे ?

https://brainly.in/question/15447331

उत्तर दीजिए ( लगभग 100 से 150 शब्दों में) पहाड़िया लोगों ने बाहरी लोगों के आगमन पर कैसी प्रतिक्रिया दर्शाई?

https://brainly.in/question/15447365

उत्तर दीजिए ( लगभग 100 से 150 शब्दों में) दक्कन के रैयत ऋणदाताओं के प्रति क्रुद्ध क्यों थे?

https://brainly.in/question/15447553

निम्नलिखित पर एक लघु निबंध लिखिए (लगभग 250 से 300 शब्दों में) इस्तमरारी बंदोबस्त के बाद बहुत-सी ज़मींदारियाँ क्यों नीलाम कर दी गई?

https://brainly.in/question/15448536

निम्नलिखित पर एक लघु निबंध लिखिए (लगभग 250 से 300 शब्दों में) पहाड़िया लोगों की आजीविका संथालों की आजीविका से किस रूप में भिन्न थी?  

https://brainly.in/question/15448686

निम्नलिखित पर एक लघु निबंध लिखिए (लगभग 250 से 300 शब्दों में) अमेरिकी गृहयुद्ध ने भारत में रैयत समुदाय के जीवन को कैसे प्रभावित किया?  

https://brainly.in/question/15449567

निम्नलिखित पर एक लघु निबंध लिखिए (लगभग 250 से 300 शब्दों में) किसानों का इतिहास लिखने में सरकारी स्रोतों के उपयोग के बारे में क्या समस्याएँ आती हैं?

https://brainly.in/question/15450550

Similar questions