History, asked by maahira17, 9 months ago

उत्तर दीजिए ( लगभग 100 से 150 शब्दों में) विद्रोहियों के बीच एकता स्थापित करने के लिए क्या तरीके अपनाए गए?

Answers

Answered by nikitasingh79
2

विद्रोहियों के बीच एकता स्थापित करने के लिए निम्न तरीके अपनाए गए :  

  • 1857 में विद्रोहियों द्वारा जारी की गई घोषणाओं में जाति व धर्म का भेद किए बिना समाज के सभी वर्गों का आह्वान किया गया।
  • बहुत सारी घोषणाएं मुस्लिम नवाबों की ओर से जारी की गई। इन घोषणाओं में हिंदुओं की भावनाओं का ध्यान रखा जाता था।।
  • 1857 के विद्रोह को ऐसे युद्ध के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा था जिसमें दोनों धर्मों हिंदुओं तथा मुसलमान दोनों के लाभ हानि बराबर थे।
  • बादशाह के नाम से जारी की गई घोषणाओं में मोहम्मद और महावीर दोनों की दुहाई देते हुए लोगों से इस विद्रोह में जुड़ने का आह्वान किया गया।
  • विज्ञापन में अंग्रेजों से पहले की हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश दिया जाता था तथा सह अस्तित्व का गौरव गान किया जाता था।
  • विद्रोहियों ने सभी लोगों का समर्थन प्राप्त करने के लिए उनके पूर्व लोकप्रिय नेताओं को विद्रोह का नेतृत्व प्रदान किया।
  • विद्रोहियों ने अपनी घोषणाओं में सभी वर्गों की समस्याओं को उठाने का प्रयास किया , जिससे सभी सामाजिक समूहों ने स्वयं को विद्रोह से जुड़ा हुआ महसूस किया।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ  (विद्रोही और राज ) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/15463603#

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

उत्तर दीजिए ( लगभग 100 से 150 शब्दों में) 1857 के घटनाक्रम को निर्धारित करने में धार्मिक विश्वास की किस हद तक भूमिका थी?  

https://brainly.in/question/15463696#

उत्तर दीजिए ( लगभग 100 से 150 शब्दों में) उन साक्ष्यों के बारे में चर्चा कीजिए जिनसे पता चलता है कि विद्रोही योजनाबद्ध और समन्वित ढंग से काम कर रहे थे?

https://brainly.in/question/15463673#

Answered by Anonymous
0

Explanation:

1. गाय और सूअर की चर्बी के कारतूस, आटे में सूअर और गाय की हड्डियों का चूरा, प्लासी की लड़ाई के 100 साल पूरे होते ही भारत से अंग्रेजों की वापसी जैसी खबरों ने हिंदू-मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को समान रूप से उत्तेजित करके उन्हें एकजुट किया।

Similar questions