Hindi, asked by Hercules4293, 1 year ago

Uttam Vidya kyu prapta karana chahiye ans

Answers

Answered by Dante911
2
ज्ञान के बिना, जीवन में कोई भी सफल नहीं हो सकता है। किसी के करियर में बढ़ने के लिए, जितना संभव हो उतना ज्ञान हासिल करना महत्वपूर्ण है। हमारे व्यक्तित्व को आकार देने और लोगों के साथ व्यवहार और व्यवहार को सही करने के लिए ज्ञान भी बहुत महत्वपूर्ण है।
Answered by shishir303
4

उत्तम विद्या प्राप्त करने के कारण

उत्तम विद्या प्राप्त करने से ज्ञान मिलता है। ज्ञान प्राप्त होने से संसार में जीने की दिशा मिलती है। उत्तम विद्या प्राप्त करने से मनुष्य योग्य बनता है और वह अपने जीवन-यापन करने के लिये आवश्यक हुनर सीखता है। विद्या मनुष्य में संस्कारों का विकास करती है। विद्या मनुष्य चरित्र-निर्माण के लिये आधार तैयारी करती है। विद्या प्राप्त करने से मनुष्य संस्कारवान, सभ्य और बुद्धिजीवी बनता है। इसलिये उत्तम विद्या प्राप्त करना बेहद आवश्यक है।

विद्या मनुष्य में विनम्रता लाती है, उसके अंदर शिष्टाचार पैदा करती है। उसे सभ्य बनाती है। उसे एक सामाजिक प्राणी बनाती है। इसके लिए उत्तम विद्या प्राप्त करना मनुष्य के लिए बेहद आवश्यक  है।

मनुष्य इस संसार में जब आता है तो उसे कुछ भी ज्ञान नहीं होता। विद्या के माध्यम से ही वो इस संसार का ज्ञान प्राप्त करता है और इस संसार को समझने की बुद्धि प्राप्त करता है। इसके लिए उत्तम विद्या प्राप्त करना मनुष्य के लिए एकदम आवश्यक है।

Similar questions