विज्ञान में रसायन विज्ञान का क्या महत्व है समझाइए
Answers
Answer:
रसायनशास्त्र, विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत पदार्थों के संघटन, संरचना, गुणों और रासायनिक प्रतिक्रिया के दौरान इनमें हुए परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है। पदार्थों का संघटन परमाणु या उप-परमाण्विक कणों जैसे इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन से हुआ है। ...
Explanation:
हमारे दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान का बहुत महत्व है। हम रसायनों द्वारा निर्मित वस्तुओं का उपयोग करते हैं। जिस शक्ति से हम प्रतिदिन काम करते हैं, वह शरीर में होने वाली रासायनिक अभिक्रियाओं के कारण ही है। धातुकर्म (metallurgy) पर किये गए प्रयोगों के परिणामस्वरूप सोना, चांदी, एल्युमिनियम, जस्ता आदि धातु तथा इनके मिश्रधातु प्राप्त किये गए हैं। ये धातु और इनके मिश्रधातु हमारे प्रतिदिन जीवन में प्रयुक्त होते हैं। रसायनों के कारण ही कृषि में क्रान्तिकारी प्रगति हो रही है। अनेक प्रकार के उर्वरकों आदि जिनसे खेतों की उर्वरा शक्ति बढती है और फसलों का विनाश करने वाले कीटाणुओं को नष्ट करने वाले बहुत से कीटनाशी बने हैं।
कला तथा उद्योग धंधों में विकास लाने के लिए रसायनों के आधुनिक ज्ञान का उपयोग बहुत क्षमता से किया जा रहा है। फोटोग्राफी का सामान, कांच कृत्रिम रबड़, प्लास्टिक, सीमेंट आदि का निर्माण हुआ है। खनिज तेल से अनेक उपोत्पाद (byproducts) प्राप्त किये जा रहे हैं।
हमें स्वस्थ और निरोग रखने के लिए हारमोनों, विटामिनों एवं अनेक बलवर्धक औषधियों का निर्माण (Tonics) हुआ है।
परमाणु उर्जा से चलने वाले जलयानों का युग आरम्भ हो गया है। आज उच्चकोटि का ईंधन (fuel) तैयार कर लिया गया है। इसी के फलस्वरूप पृथ्वी से भेजे गए उपग्रह अन्तरिक्ष में चक्कर लगा रहे हैं। यह सब रसायन विज्ञान के विकास तथा खोजों के परिणामस्वरूप ही संभव हो सका है।