Hindi, asked by devil2008, 3 months ago

विज्ञान -युद्ध संबंधी आविष्कार essay​

Answers

Answered by ps2cdcsr
0

Answer:

Explanation:

आज का वर्तमान आधुनिक युग विज्ञान की देन  है। हम अपने दैनिक जीवन संबंधी कई वस्तुओं का इस्तेमाल करते है। यह सारी चीज़ें , विज्ञान और प्रौद्योगिकी यानी टेक्नोलॉजी का दिया हुआ है। विज्ञान ने हमारे ज़िन्दगी और कार्य करने के तरीको को बदल कर रख दिया है।  विज्ञान ने रोज़मर्रा के सुख -सुविधाओं के साधन मनुष्य को दिए है , जिसके कारण हमारी ज़िन्दगी आसान बन गयी है। हम सौ फीसदी चीज़ें , जिसका उपयोग हम रोज़ करते है , विज्ञान द्वारा दी गयी है। हम   रेडियो , टीवी  स्पीकर इत्यादि का इस्तेमाल अपने मनोरंजन के लिए करते है। अगर टेलीफोन या स्मार्ट फ़ोन नहीं होता , तो सोचिये हमे सन्देश भेजने में कितना वक़्त लग जाता।

बिजली  और  इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के आविष्कार ने हमारे जीवन को आरामदायक बना दिया है। गर्मी के मौसम में पंखे के बैगर हमे नींद नहीं आती। अत्यधिक गर्मी में हमे एयर कंडीशनर के  ठंडी हवा की ज़रूरत पड़ती है। रात को हम बिजली यानी इलेक्ट्रिसिटी के बैगर कार्य नहीं कर पाते है। मनुष्य थक सकते है , लेकिन उन्हें रोशनी प्रदान करने वाले बल्ब , टुब लाइट ,सर्च लाइट , स्ट्रीट लाइट नहीं थकते और निरंतर हमे रोशनी प्रदान करते है। यह सारे रोशनी प्रदान करने वाले उपकरण विज्ञान की देन है।

हमारी ज़िन्दगी के इन छोटे -बड़े परेशानियों को इन उपकरणों ने आसान बना दिया है।  वाशिंग मशीन से लेकर रेफ्रीजिरेटर तक  यह सारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हमारी सारी ज़रूरतों का ध्यान रखते है।  इन सभी का श्रेय विज्ञान और इन उपकरणों का अविष्कार करने वाले वैज्ञानिको को जाता है।

यह विज्ञान का चमत्कार है , कि उसने मनुष्य जाति को सुख सुविधाओं से नवाज़ा है। कारखानों में विभिन्न प्रकार के मशीन आने के कारण मनुष्य जाति का काम बहुत आसान हो जाता है।  कम समय में  बहुत सारी चीज़ें यह मशीने उत्पादित  कर सकती है। अगर आपको गणित या एकाउंट्स संबंधित कार्य करना है तो आप कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते है। कैलकुलेटर से गणना हम चुटकियों में कर सकते है।

 आजकल लैपटॉप और कंप्यूटर के बैगर ऑफिस का कार्य हो नहीं पाता है , कह सकते है बिलकुल असंभव है।  लैपटॉप पर आप पढ़ाई से लेकर दफ्तर के सारे कार्य कर सकते है। विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है , कि वह चाँद और अंतरिक्ष तक पहुँच गया है। दुनिया में जितने भी स्पेस रिसर्च सेंटर है , वह पृथ्वी और सौरमंडल से जुड़े सारे ज़रूरी जानकारी हम तक पहुंचाते है। इंटरनेट भी विज्ञान और प्रौद्योगिकी का ही दिया हुआ उपहार है , जिसमे बिना वक़्त गवाए , हम दुनिया के किसी भी कोने से जुड़कर सन्देश ,शिक्षा  का आदान -प्रदान के साथ विभिन्न क्षेत्रों  में कार्य कर सकते है।

Similar questions