Sociology, asked by jyadav8645, 10 months ago

वे कौन से परिवर्तन हैं जो तकनीक तथा अर्थव्यवस्था द्वारा लाए गए हैं?

Answers

Answered by nikitasingh79
5

Answer with Explanation:

तकनीक तथा अर्थव्यवस्था द्वारा लाए परिवर्तन निम्न प्रकार से हैं :  

1750 के बाद तकनीकी खोजों के कारण औद्योगिक क्रांति आई जिससे उत्पादन घरों से निकल के उद्योगों में चला गया। तकनीक के साथ प्रकृति पर नियंत्रण किया गया। बाढ़ को रोकने के लिए बांध बनाए गए। गर्मी तथा सर्दी से बचने के लिए ए०सी० बनाए गए, नए शहर विकसित किए गए।  इस प्रकार तकनीक ने समाजिक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। तकनीक के कारण बड़े पैमाने पर उद्योग विकसित हो गए  तथा अर्थव्यवस्था विनिमय से  बदलकर रूपए पैसे पर आधारित हो गई । विश्वव्यापीकरण तथा बाजारी शक्तियां सामने आ गई तथा श्रम विभाजन तथा विशेषीकरण बढ़ गए।  इस प्रकार तकनीक और अर्थव्यवस्था के कारण समाज पूरी तरह परिवर्तित हो गया।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

पर्यावरण संबंधित कुछ सामाजिक परिवर्तनों के बारे में बताइए।

https://brainly.in/question/11842049

 

सामाजिक व्यवस्था का क्या अर्थ है तथा इसे कैसे बनाए रखा जा सकता है?  

https://brainly.in/question/11842053

Similar questions