Hindi, asked by narayanbos12, 1 year ago

विकासशील देशों की समस्याओं का वर्णन करो​

Answers

Answered by ankitatiwaree070
8

Answer:

1. बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण

2. आधुनिक क़ृषि यंत्रो की कमी

3. बेरोजगारी

4. शिक्षा की कमी

5. भ्रष्टाचार

Answered by shishir303
2

विकासशील देशों की निम्नलिखित समस्याएं होती है...

जनसंख्या : विकासशील देशों में जागरूकता के अभाव के कारण जनसंख्या बढ़ती ही जाती है, जिससे वहां के संसाधनों पर बोझ पड़ता है और लोगों का जीवन स्तर निम्न ही रहता है।

प्रति व्यक्ति आय : विकासशील देशों की प्रति व्यक्ति आय बेहद कम होती है, जिससे लोगों के जीवन स्तर की गुणवत्ता विकसित देशों के अपेक्षा निम्न होती है। लोग अपने जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए भी तरसते रहते हैं।

बेरोजगारी : बेरोजगारी विकासशील देशों की प्रमुख समस्या है, क्योंकि वहां पर उद्योग धंधों की स्थिति कमजोर होने के कारण पर्याप्त रूप से रोजगार उपलब्ध नहीं हो पाता।

अशिक्षा : विकासशील देशों में शिक्षा प्रतिशत शत-प्रतिशत नहीं होता और शिक्षा का स्तर निम्न होता है, जिसके कारण लोगों में जागरूकता की कमी होती है। जिससे वह नए विचारों को नहीं सोच पाते हैं।

विकसित देशों का शोषण : विकसित और धनी देश कुछ संसाधनों आदि के मामले विकासशील देशों का शोषण करते हैं और वहां पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग अपने स्वार्थ के लिए करते हैं। इससे विकासशील देशों को कोई लाभ नहीं होता।

#SPJ3

Similar questions