Hindi, asked by Sahildahiya9959, 8 months ago

वृक्ष लगाइए प्रदूषण मिटाइए पर paragraph in 80 words for class 8

Answers

Answered by DIWAKARrly
7

Answer:

अनुच्छेद  लेखन)

                         वृक्ष लगाओ प्रदूषण भगाओ                                                          

वृक्ष लगाओ प्रदूषण भगाओ क्योंकि वृक्ष प्रदूषण के स्तर को कम कर देते हैं। वृक्ष मानव को स्वच्छ और साफ वायु ऑक्सीजन के रूप में प्रदान करते हैं। वृक्ष मानव द्वारा छोड़ी जाने वाली कार्बन डाइऑक्साइड को सोख लेते हैं। किसी जगह पर जितने अधिक वृक्ष होंगे उस जगह का वातावरण उतना ही अधिक स्वच्छ एवं साफ होगा। वृक्ष हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और हमारे लिए जीवनदायक वरदान की तरह है क्योंकि वृक्ष हमारे वायुमंडल की अशुद्धियों को सोख कर वायुमंडल को शुद्ध करते हैं और वातावरण को हरा भरा रखते हैं। जितनी अधिक हरियाली होगी उतना ही अधिक वातावरण स्वच्छ होगा और आँखों को सुकून मिलेगा। वृक्षों से वातावरण तो  स्वच्छ होता ही है सुंदर भी बनता है जिससे मनुष्य में सकारात्मक विचार सकारात्मकता जगती है। वृक्षों की छांव में बैठने से मानव को सुकून मिलता है।पेड़ पौधे सूरज की तेज गर्मी को सीधे मानव पर पड़ने से रोकते हैं जिससे वहां का वातावरण शीतल होता है और वातावरण की गर्माहट कम होती है। एक स्वस्थ पर्यावरण को पाने के लिये वृक्ष बहुत जरूरी हैं। वृक्ष हमें कुछ ना कुछ प्रदान ही करते हैं और बदले में हमसे कुछ नहीं लेते। एक अनुसंधान द्वारा पता चला है कि एक एकड़ जंगल के लगभग छह टन कार्बन डाइऑक्साइड  सोख लेता और चार टन ऑक्सीजन मिलती है इससे वृक्ष  का महत्व का पता चलता है इतनी ऑक्सीजन से 18 से 20 लोग लगभग साल तक  जिंदा रह सकते हैं। इसलिये अपने पर्यावरण को अगर बचाना है और प्रदूषण को कम करना है तो वृक्षों को लगाना और उनका संरक्षण करना सीखना होगा।

Similar questions