Hindi, asked by negi6765, 11 hours ago

वृक्षारोपण पर निबंध इन हिंदी क्लास सिक्स्थ 50-100 वर्ड ​

Answers

Answered by AyushRaj2835
3

वृक्षारोपण पर निबंध

वन मानव जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी है किंतु सामान्य व्यक्ति इसके महत्व को नहीं समझ रहा है जो व्यक्ति वनों में रहते हैं या जिनकी आजीविका वनों पर आश्रित है वही वनों के महत्व को समझते हैं।

किसी भी पेड़ से रहित बंजर भूमि में पेड़ों को लगाने या बीज बोने की प्रक्रिया को वृक्षारोपण कहते हैं। यह विशेष रूप से देशों में विदेशी वृक्षों को लगाने की एक प्रक्रिया है।

आज के इस आधुनिक युग में पेड़ो की संख्या में बहुत कमी हो रही और मनुष्य जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी है इसलिए वृक्षारोपण करना बहुत जरूरी है। आसान शब्दों में कहा जाये तो वृक्षारोपण नए वनों का निर्माण है।

मनुष्य के जीवन में वृक्षों का बहुत ही विशेष महत्व है। पेड़ धरती माता के बेटे हैं और हमारे मित्र भी। वृक्षों से हमें फल, सब्जियां, लकड़ियां, आदि प्राप्त होती हैं। लकड़ी से फर्नीचर, कागज़, गोंद, आदि वस्तुएँ तैयार की जाती हैं। इसके अलावा पेड़ों से बहुत सारी औषधियां तैयार की जाती है, जो हमारे शरीर से संबंधित कई प्रकार के रोगों का उपचार करने में हमारी मदद करती है।

वृक्षारोपण न केवल शासन का कर्तव्य है बल्कि हमारा भी कर्तव्य है। प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वृक्षों को ना काटे और काटने से भी रोके। अधिकाधिक वृक्षारोपण करें, ताकि वनों से हमें पर्यटन की सुविधा, पशु पक्षी का दर्शन, प्राकृतिक संतुलन, वनस्पति आदि का लाभ मिलते रहे। अगर वन संपदा नष्ट हो जाएंगी तो प्रकृति को कोप से बचाना बहुत ही मुश्किल होगा।

Similar questions