Hindi, asked by akashdeepsingh2325, 8 months ago

वामीरो कुछ सचेत हुई और घर की तरफ दौड़ी। (सरल वाक्य में)

Answers

Answered by bhatiamona
66

Answer:

प्रश्न में में दिए गया वाक्य एक संयुक्त वाक्य है इसे सरल वाक्य में बदलने पर वाक्य परिवर्तन इस प्रकार होगा...

  • संयुक्त वाक्य — वामीरो कुछ सचेत हुई और घर की तरफ दौड़ी।
  • सरल वाक्य — वामीरो सचेत होकर घर की तरफ दौड़ी।

रचना के आधार पर वाक्य तीन प्रकार के होते हैं...

  • सरल वाक्य
  • संयुक्त वाक्य
  • मिश्र वाक्य

सरल वाक्य एक स्वतंत्र वाक्य होता है, अर्थात इसमें एक ही उद्देश्य और एक विधेय तथा एक ही क्रिया होती है।

जबकि संयुक्त वाक्य में दो या दो से अधिक वाक्य होते हैं, जो एक योजक द्वारा जुड़े रहते हैं।

मिश्र वाक्य में एक मुख्य वाक्य होता है, शेष उपवाक्य होते हैं, जो मुख्य वाक्य के आश्रित वाक्य कहलाते हैं।

Answered by kingsiddharth01
3

Answer:

वामीरो कुछ सचेत होकर घर की तरफ दौड़ी।

Similar questions