विसेन२०२० को अब्दुल जीके नजरियों में बताईये|
Answers
कलाम जी के नेतृत्व में 500 एक्सपर्ट्स की एक टीम ने डिपार्टमेंट ऑफ साइंसेज ऐंड टेक्नॉलजी के द्वारा इंडिया विजन 2020 के नाम से पहला डॉक्यूमेंट तैयार किया था, जिसमें पहली बार सन 2020 तक भारत को एक विकसित देश के रूप में डिवलेप करने का सपना देखा गया था।यह महान वैज्ञानिक अपने महान वैज्ञानिक कार्यों और शानदार विचारों के कारण सदैव अमर रहेगा। भारत को विकसित देश बनाने का सपना तो कई लोगों ने देखा होगा लेकिन जिस व्यक्ति ने सही मायने में इसके लिए जरूरी चीजों के बारे में जानकारी दी वह कलाम ही थे। बाद में विज़न फॉर द न्यू मिलेमियम ( विसेन२०२०)भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति ए॰पी॰जे॰ अब्दुल कलाम द्वारा लिखित एक किताब है। यह उन्होंने अपने राष्ट्रपति के कार्यकाल से पहले लिखी थी।
1. कृषि और फूड प्रोसेसिंगः उनका मानना है कि देश को खेती और फूड प्रोसेसिंग का उत्पादन बढाने की जरूरत है।
2. इंफ्रास्ट्रक्चरः देश को विकसित बनाने के लिए विद्युतीकरण को गांवों तक ले जाना और सोलर पावर को बढ़ाना जरूरी है। याने की सोलार एनर्जी का उत्पादन बढ़ाना है|
3. शिक्षा और स्वास्थ्यः देश से अशिक्षा को खत्म करना, सामाजिक सुरक्षा और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराना शामिल है। यह लोगों का हक़ है|
4. इंफॉर्मेशन ऐंड कम्युनिकेश टेक्नॉलजी और शिक्षा के क्षेत्र में ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देना, टेलिकम्युनिकेश और टेलिमेडिसिन जैसी टेक्नॉलजीज को बढ़ावा देना।
5.न्यूक्लियर टेक्नॉलजी का विकास, स्पेस टेक्लॉलजी और डिफेंस टेक्लॉनजी को मजबूत बनाना। यह सपना आने वाले आठ सालों में पूरा हो जाएगा, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि ग्रामीण और शहरी विकास के बीच का अंतर घटाया जाए। देश की सबसे अधिक आबादी गांवों में ही बसती है और जब तक हम गांवों और शहरों के बीच विकास में समानता नहीं लाएंगे तब तक देश का समग्र विकास नहीं हो पायेगा|कलाम जी कहा करते थे कि आईआईटी के छात्र बहुत ही काबिल माने जाते हैं और वह जिस भी क्षेत्र में जाते हैं, वहां सफलता जरूर मिलती है| फिर वह चाहे नौकरी हो या कोई अन्य क्षेत्र। इसलिए आईआईटी के छात्रों को चाहिए कि वह अपने समाज के लिए भी कुछ करें, जिसने उन्हें इतना कुछ दिया है।
उन्होंने शपथ दिलाई कि छात्र-छात्राएं एक भ्रष्टाचारमुक्त साफ-सुथरे समाज का निर्माण करें, ताकि आने वाली पीढ़ी एक बेहतर जीवन व्यतीत कर सके। छात्र-छात्राएं देश से गरीबी हटाने के लिए नई-नई योजनाओं पर काम करें।कलाम जी का स्लोगन सपने देखो और उसे साकार करों|मिसाइल मैन और देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का भले ही आज निधन हो गया हो लेकिन यह महान वैज्ञानिक अपने महान वैज्ञानिक कार्यों और शानदार विचारों के कारण सदैव अमर रहेगा।
Kindly refer to above attachment....
