Social Sciences, asked by mohinshaikh3601, 8 months ago

वैश्विक निर्धनता की प्रवृत्तियों की चर्चा करें ।

Answers

Answered by SamikBiswa1911
4

Answer:

उत्तर :  

वैश्विक निर्धनता की प्रवृत्तियों :  

वैश्विक निर्धनता में कमी :  

विश्व बैंक के अनुसार आर्थिक निर्धनता की परिभाषा : विश्व बैंक के अनुसार प्रतिदिन 1.25 $ से कम पर जीवन व्यतीत करना है। विकासशील देशों में अत्यंत आर्थिक निर्धनता में रहने वाले लोगों का अनुपात 1990 के 43% से कम होकर  2008 में 22% हो गया है।

क्षेत्रीय असमानता :  

वैश्विक निर्धनता में क्षेत्रीय भिन्नताएं भी पाई जाती हैं। तेजी से हो रही आर्थिक प्रगति मानव संसाधन विकास में निवेश के कारण चीन और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों में निर्धनता में गिरावट आई है। परंतु दक्षिण एशिया जैसे भारत ,पाकिस्तान ,श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान के देशों में निर्धनों की संख्या में गिरावट इतनी अधिक नहीं है।

भारत में निर्धनता :  

भारत में भी निर्धनों की संख्याओं में गिरावट आई है । परंतु निर्धनता में कमी की गति बहुत धीमी है। विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार कुल जनसंख्या का 25% भाग अब भी निर्धनता रेखा से नीचे रह रहा है।

सब सहारा अफ्रीका में निर्धनता :  

सब सहारा अफ्रीका में निर्धनता 1981 के 51% से घटकर 2011 में 47 % हो गई है। सब सहारा अफ्रीका में अल्जीरिया, लीबिया , नीज़र, चाड आदि देश सम्मिलित है।

रूस में निर्धनता :  

रूस जैसे पूर्व समाजवादी देशों में भी गरीबी (निर्धनता) दोबारा आ गई है‌। जहां आधिकारिक रूप से कोई गरीबी नहीं थी।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

Similar questions