Geography, asked by Pmotule9, 3 months ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।[1]

विश्व पर्यावरण दिवस
Ecologia.jpg
आधिकारिक नाम
संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यावरण दिवस
अन्य नाम
Eco Day, World Environment Day, WED
प्रकार
अंतरराष्ट्रीय
उद्देश्य
पूरे विश्व को पर्यावरण की सुरक्षा क्यों करनी चाहिए, इसे समझाने हेतु।
अनुष्ठान
पर्यावरण की सुरक्षा
तिथि
5 जून
First time
1974 जून 5; 46 वर्ष पहले
इतिहास संपादित करें
वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव पर्यावरण विषय पर संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन किया गया था। इसी चर्चा के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस का सुझाव भी दिया गया और इसके दो साल बाद, 5 जून 1974 से इसे मनाना भी शुरू कर दिया गया। 1987 में इसके केंद्र को बदलते रहने का सुझाव सामने आया और उसके बाद से ही इसके आयोजन के लिए अलग अलग देशों को चुना जाता है। इसमें हर साल 143 से अधिक देश हिस्सा लेते हैं और इसमें कई सरकारी, सामाजिक और व्यावसायिक लोग पर्यावरण की सुरक्षा, समस्या आदि विषय पर बात करते हैं।[2]

महत्व संपादित करें
पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता हैं। लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है।[3]

आयोजन संपादित करें

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर भोपाल में स्थानी वृक्षों के बीज को मिट्टी की गेंद बना कर पुनर्रोपित करने की कार्यशाला

स्थानी वृक्षों के बीज को मिट्टी की गेंद बना कर पुनर्रोपित करने की कार्यशाला के दौरान बनाई गई गेंदे
वर्ष विषय प्रस्तोता देश
1974 केवल एक दुनिया संयुक्त राज्य अमेरिका
1975 मानव निपटान ढाका, बांग्लादेश
1976 पानी: जीवन हेतु महत्वपूर्ण संसाधन कनाडा
1977 ओजोन परत पर्यावरण संबंधी चिंता; भूमि हानि और मृदा क्षरण बांग्लादेश
1978 बिना विनाश के विकास बांग्लादेश
1979 हमारे बच्चों के लिए एक ही भविष्य है - बिना विनाश के विकास बांग्लादेश
1980 नई सदी की नई चुनौती: बिना विनाश के विकास बांग्लादेश
1981 भूजल; मानव खाद्य श्रृंखला में जहरीले रसायन बांग्लादेश
1982 दस साल बाद स्टॉकहोम (पर्यावरण संबंधी चिंता का नवीकरण) बांग्लादेश
1983 खतरनाक अपशिष्ट प्रबंधन और निपटान: अम्लीय वर्षा और ऊर्जा बांग्लादेश
1984 बंजरता बांग्लादेश
1985 युवा: जनसंख्या और पर्यावरण पाकिस्तान
1986 शांति के लिए एक पेड़ कनाडा
1987 पर्यावरण और शरण: एक छत से ज्यादा केन्या
सन्दर्भ संपादित करें
"हिंदी खबर, Latest News in Hindi, हिंदी समाचार, ताजा खबर". Patrika News (hindi में). मूल से 29 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-06-03.
"5 जून को मनाया जाएगा विश्व पर्यावरण दिवस, जानिए क्यों मनाते हैं ये दिन". पत्रिका. 3 जून 2017. मूल से 7 जून 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 जून 2017.
"World Environment Day 2020: क्यों और कब मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस, जानें इसका महत्व, इतिहास, थीम". NDTVIndia. अभिगमन तिथि 2020-06-03.

Answers

Answered by Anonymous
1

Atmospheric refraction is the deviation of light or other electromagnetic wave from a straight line as it passes through the atmosphere due to the variation in air density as a function of height. ... Astronomical or celestial refraction causes astronomical objects to appear higher above the horizon than they actually are.

Similar questions