Biology, asked by bbir618, 6 months ago

विश्व व्यापार संगठन के प्रमुख मुद्दे क्या है​

Answers

Answered by Anonymous
52

here is ur answer mate

विश्व व्यापार संगठन के उद्देश्य बहुत ही व्यापक, आकर्षक एवं विकासशील तथा अल्प विकसित देशों के हित में हैं और यह विश्व के आर्थिक संसाधनों का आदर्शात्मक उपयोग इस तरह से करना चाहता है जिससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मुक्त एवं भेद-भाव रहित व्यापार के माध्यम से सभी सदस्य देशों को फायदा हो सके तथा विकासशील देशों को विशेष रूप से ...

hope it helps you

Answered by shishir303
0

विश्व व्यापार संगठन के मुद्दे प्रकार हैं...

  • व्यापार एवं निवेश के लिए प्रक्रिया को बढ़ाना।
  • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का सरलीकरण करना।
  • सरकारी खरीद में पारदर्शिता रखना।
  • व्यापार एवं प्रतियोगिता को संतुलित करना।
  • अंतरराष्ट्रीय व्यापार को सुव्यवस्थित करना।
  • खाद्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए विकासशील देशों को अधिक विकल्प प्रदान करना।
  • विकासशील देशों के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए व्यापार में अधिक से अधिक सहयोग करना।
  • सेवा के मामले में अल्प विकसित देशों की भागीदारी में वृद्धि करना।

व्याख्या :

विश्व व्यापार संगठन विश्व का एक ऐसा अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो विभिन्न देशों के बीच होने वाले व्यापार नियमों तथा प्रक्रियाओं का संचालन करता है। विश्व व्यापार संगठन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न देशों के बीच होने वाले व्यापार में उत्पन्न होने वाली बाधाओं को दूर करना तथा व्यापार का सरलीकरण करना है। विश्व व्यापार संगठन की स्थापना 1995 में गैट (GATT) के स्थान पर की गई थी।

#SPJ3

Similar questions