Social Sciences, asked by siva9553, 10 months ago

विदेशों में भारतीय वस्तुओं का व्यापार कहाँ से कहाँ तक होता था?

Answers

Answered by lisa583
0

Explanation:

I think it will helpful for you.

Attachments:
Answered by shishir303
0

विदेशों में भारतीय वस्तुओं का व्यापार जावा सुमात्रा जैसे दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों तथा पश्चिमी और मध्य एशिया के देशों में होता था।

प्राचीन काल में भारत व्यापार का एक प्रमुख केंद्र था। उस काल में व्यापार की दृष्टि से भारत एक समृद्ध क्षेत्र था। भारत से अनेक वस्तुओं का व्यापार होता था।

भारत अपनी उत्तम व श्रेष्ठ गुणवत्ता वाली वस्तुओं के लिए बहुत प्रसिद्ध था। प्राचीन समय में भारतीय उद्योग एवं व्यापार की दशा बहुत सुदृढ़ थी। भारतीय वस्तुओं की विदेशों में बहुत मांग थी। भारत उस समय उत्तम और श्रेष्ठ वस्तुएं बनाने के लिए प्रसिद्ध था और बड़ी मात्रा में भारत से अनेकों वस्तुएं निर्यात की जाती थीं।

प्राचीन भारत में मलमल, छींट. रेशम. जरी के वस्त्र. नील. लौह इस्पात की वस्तुएं और गरम मसाले आदि का भारी मात्रा में विदेशों में निर्यात किया जाता था। इन वस्तुओं की विदेशों में बहुत मांग थी। भारत से व्यापार जल एवं थल दोनों तरह के मार्गों से होता था।

Similar questions