Business Studies, asked by Rahulsaini3464, 11 months ago

व्यवसायिक उद्यमों के लिए अपने पर्यावरण को समझना क्यों महत्वपूर्ण है?

Answers

Answered by TbiaSupreme
3

"व्यावसायिक वातावरण के शिक्षण को आधुनिक युगमें अत्यधिक महत्त्व दिया जा रहा है क्योंकि इसका अध्ययन निर्णयन प्रबन्ध प्रक्रिया के लिए जरुरी है | व्यवसाय क्षेत्र में व्यावसायिक वातावरण की  महत्वपूर्ण भूमिका इस प्रकार है -

१. अस्थिरताओं, खतरों एवं जोख्मो की सूचना देने में सहायक

समग्र व्यवसाय खतरों से भरपूर है | इसकी खबर यदि व्यापारी को हो जाये तो वह इसका सामना करने के लिए खुद को  पूरी तरह से तैयार कर सकता है और कामयाबी हासिल कर सकता है | व्यापारी को इन जोखिमों की जानकारी व्यावसायिक वातावरण के माध्यम से मिल सकती है |

२. व्यवसाय का लाभार्थ तथा विकास

व्यवसाय को जारी रखने के लिए यथायोग्य और पर्याप्त फायदे होना जरुरी है | फायदे होना ही व्यवसाय का सर्वोपरि आर्थिक ध्येय होता है और   | व्यवसाय के लिए फायदे और अपने व्यवसाय को कायम बनाई रखने के साथ साथ यह भी जरुरी है की व्यवसाय का निरंतर विकास हो तथा दिनबदिन विस्तारित होता रहे |

३. ताकतों और कमजोरियों की जानकारी देने में मददगार

हर व्यवसायमें ताकत और कमजोरी दोनों प्रकार के घटक पाए जाते है | व्यावसायिक वातावरण को समज के व्यापारी यह जान सकता हे की उसके व्यवसाय के लिए कोन कौन से घटक कमजोर तथा सुदढ़ है जिससे वह कमजोर पहलु को सुधार सके | इस प्रकार व्यावसायिक वातावरण का अध्ययन व्यावसायिक उद्यमों के लिए अत्यंत आवश्यक है |  

Similar questions