Business Studies, asked by gurpreet5642, 9 months ago

व्यवसाय वर्धन करने के लिए कौन-कीन सी दूरसंचार सेवाएँ उपलब्ध है? टिप्पणी करे I

Answers

Answered by nikitasingh79
7

Answer with Explanation:

व्यवसाय वर्धन करने के लिए खेत दूरसंचार सेवाएँ उपलब्ध हैं :  

टेलीकॉम :  

यह शीघ्र संदेश भेजने का सरलतम, सस्ता एवं आधुनिक साधन है । इसके द्वारा दोनों पक्ष इस प्रकार से वार्ता करते हैं जैसे कि वे अपने आमने-सामने बैठकर वार्ता कर रहे हैं।

इस सेवा के अंतर्गत समस्त प्रकार के मोबाइल सेवाएं ,डेटा सेवाएं एवं पीसीओ आदि सेवाओं को सम्मिलित किया जाता है।

रेडियो पेजिंग सेवाएं:  

इस सेवा का प्रयोग उन व्यक्तियों के लिए अधिक उपयोगी होता है जो एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा करते रहते हैं। इसमें सूचना का एक तरफा प्रसारण होता है जिससे दूरस्थ स्थानों को सरलतापूर्वक भेजा जा सकता है।  

फैक्स :  

फैक्स के द्वारा लिखित संदेश , मानचित्र तथा रेखाचित्र आदि को अति शीघ्र एक स्थान से दूसरे स्थान को सफलतापूर्वक किसी भी समय भेजा जा सकता है।  

फैक्स न केवल स्थानीय क्षेत्र में उपयोगी है, वरन् अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में भी इसका उपयोग है।  

इंटरनेट :  

वर्तमान विज्ञान के युग में कंप्यूटर के विकास ने संचार के समस्त माध्यमों को पीछे छोड़ दिया है। इसके द्वारा संसार के किसी भी कोने में जाकर किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त की जा सकती है। इसकी उपयोगिता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।  

ई-मेल :  

यह इलेक्ट्रॉनिक प्रचार की एक ऐसी पद्धति है जिसमें इंटरनेट के माध्यम से कंप्यूटर पर संदेशों का आदान प्रदान किया जाता है।  

वॉइस मेल :  

इस पद्धति के अंतर्गत कंप्यूटर द्वारा मशीन को टेलीफोन के साथ जोड़ दिया जाता है जिससे उस टेलीफोन या संस्था के स्वामी का टेलीफोन के पास उपलब्ध होना आवश्यक नहीं रहता। इस पद्धति के द्वारा संस्था में कार्यरत समस्त कर्मचारियों की आने जाने वाली टेलीफोन  कॉलों पर नजर रखी जा सकती है।  

वर्ल्ड वाइड वेब :  

यह पद्धति अंतरराष्ट्रीय व्यापार में लेन-देन को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रयोग की जाती है

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

ई-बैंकिंग क्या है? ई-बैंकिंग के लाभ क्या हैं?

https://brainly.in/question/12312504

वस्तुओं और सेवाओं को परिभाषित कीजिए।

https://brainly.in/question/12312490

Similar questions