Hindi, asked by yashaswini23984, 5 hours ago

वचन किसे कहते हैं ?उसके भेद कितने है ।उदाहरण सहित लिखिए ।​

Answers

Answered by xxRoyalgirlxx
5

Answer:

संख्यावचन को ही वचन कहते हैं। संज्ञा के जिस रूप से किसी व्यक्ति , वस्तु के एक से अधिक होने का या एक होने का पता चले उसे वचन कहते हैं।

जैसे :- लडकी खेलती है।

लडकियाँ खेलती हैं।

वचन के भेद :-

1. एकवचन

2. बहुवचन

1. एकवचन क्या होता है :- जिस शब्द के कारण हमें किसी व्यक्ति , वस्तु , प्राणी , पदार्थ आदि के एक होने का पता चलता है उसे एकवचन कहते हैं।

जैसे :- लड़का , लडकी , गाय , सिपाही , बच्चा , कपड़ा , माता , पिता l

2. बहुवचन क्या होता है :- जिस विकारी शब्द या संज्ञा के कारण हमें किसी व्यक्ति , वस्तु , प्राणी , पदार्थ आदि के एक से अधिक या अनेक होने का पता चलता है उसे बहुवचन कहते हैं।

जैसे :- लडके , गायें , कपड़े , टोपियाँ l

Answered by llElegantlavenderll
6

Answer:

संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया के जिस रूप से संख्या का बोध हो, उसे 'वचन' कहते है।

जैसे- तालाब में मछलियाँ तैर रही हैं।

माली पौधे सींच रहा है।

वचन दो प्रकार के होते है-

1. एकवचन

2. बहुवचन

Similar questions