Hindi, asked by ShivankRaj, 10 months ago

Vaishali Mein Bhim Singh ka Lathi Kisne banwaya in Hindi​

Answers

Answered by shishir303
2

वैशाली में ‘भीमसिंह की लाठी‘ को मौर्य वंश के शासक ‘सम्राट अशोक’ ने बनवाया था।

वैशाली भारत के बिहार राज्य का एक जिला है। इसका प्राचीन काल से बहुत महत्व रहा है। मौर्य वंश के काल में वैशाली एक बहुत प्रसिद्ध और सांस्कृतिक नगर था।

मौर्य वंश के शासक सम्राट अशोक ने भगवान बुद्ध से प्रभावित होकर बौद्ध धर्म ग्रहण कर लिया था। उन्होंने बौद्ध धर्म का दूर-दर तक प्रचार किया था।

भगवान बुद्ध के अंतिम उपदेश की याद में सम्राट अशोक ने वैशाली में अशोक स्तम्भ का निर्माण कराया था। ये स्तम्भ लाल बलुआ पत्थरों का बना है, जिसके शीर्ष पर एक अधोमुखी कमल और एक चौकी है, चौकी पर एक सिंह विराजमान हैं।

स्थानीय लोग इस अशोक स्तम्भ को ‘भीमसिंह की लाठी’ कहते हैं।

Similar questions