Van Hamari Amulya Nidhi hai apne shabdo Mein vyakt kijiye
Answers
Answer:
वन हमारी अमूल्य निधि है |
वन रहेंगे हम रहेंगे यह वाक्य सत्य है | अधिक वन होंगे पर्यावरण उतना ही अधिक सुरक्षित होगा।
वनों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है । वन वायु प्रदूषण की जांच करता है | वन पृथ्वी पर रहने के लिए अनिवार्य, यह मानव जीवन के लिए सहायक है| यह प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में सहायक होते हैं । पक्षियों और घोंसलों को रहने के लिए आश्रय प्रदान करता है| वन मिट्टी की उर्वरता बढ़ाता है |
1. वनों के कारण हमारी पृथ्वी के वातावरण में समानता बनी रहती है|
2. वनों के कारण मिट्टी का कटाव नहीं होता है|
3. पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है, जो कि प्रत्येक जीवित प्राणी के लिए बहुत आवश्यक है|
4. वनों से हमें आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां मिलती है, जिसका उपयोग हम दवाई बनाने के लिए करते है |वनों से औषधियाँ उपलब्ध होती हैं। वृक्षों से छाल, फल-फूल पत्ते और जड़ें ही नहीं, बल्कि अनेक प्रकार की जड़ी बूटियाँ भी वनों से प्राप्त होती हैं।
5. लकड़ी, कागज़, फर्नीचर, इन सब जरूरतों के लिए हम वनों पर ही निर्भर हैं।
6. वन अन्य जीव जंतुओं के रहने का घर है|
7. वन हमें प्रदूषण की मात्रा , अकाल, आदि मुसीबतों से भी वन हमें बचाते हैं।
हमें वनों को प्रदूषण से बचाना होगा और इन्हें काटने पर रोक लगनी होगी तभी हम जीवित रह पाएंगे |