Hindi, asked by satyamtiwari17863, 5 hours ago

वनों के महत्व पर एक निबंध लिखें।​

Answers

Answered by lakhveerram22
2

Answer:

वनो की कीमत अमूल्य है। वन हमारे पृथ्वी और पृथ्वी पर रहने वाले जीव-जंतुओं और मनुष्य के लिए अनिवार्य है। अगर वन नहीं होंगे तो हमारा पृथ्वी पर जीवित रहना असंभव हो जायेगा। वन प्राकृतिक संस्धान है। वनो से हमे कई प्रकार की आवशयक वस्तुओं की प्राप्ति होती है। वन प्रकृति के संतुलन को बनाये रखने में मददगार साबित हुई है। वन वातावरण की शुद्धिकरण करने में सक्षम है। वनो के कारण मनुष्य को और जीव जंतुओं को आक्सीजन की प्राप्ति होती है। वृक्षों से हमे घनी छाया मिलती है, फलों का स्वाद नसीब होता है। अगर वन नहीं होंगे तो जंगली जानवर हमारे खेतो, घरो और सड़को तक आ जायेंगे। वृक्षों की जड़े उपजाऊ मिटटी को पकड़कर रखती है। जिससे मिटटी का कटाव नहीं होता। मिटटी का कटाव ज़्यादातर बाढ़ के समय होता है। वनो में पाए जाने वाले विशाल वृक्ष इसी भूमि कटाव को रोकते है। अगर वृक्ष नहीं होंगे तो बारिश की मात्रा में कमी आएगी।

Similar questions