Social Sciences, asked by brijesh07062004, 9 months ago

वनाे से आप क्या समझते है​

Answers

Answered by dragonfist
0

Answer:

एक क्षेत्र जहाँ वृक्षों का घनत्व अत्यधिक रहता है उसे वन कहते हैं। जंगल की कई परिभाषाएँ हैं, जो कि विभिन्न मानदंडों पर आधारित हैं। वनों ने पृथ्वी के लगभग ९.४% भाग को घेर रखा है और कुल भूमि क्षेत्र का लगभग 30% भाग घेर रखा है। कभी वन कुल भूमि क्षेत्र के ५०% भाग में फैल हुए थे। वन जीव जन्तुओं के लिए आवास स्थल, जल-चक्र को प्रभावित करते हैं और मृदा संरक्षण के काम आते हैं इसी कारण यह पृथ्वी के जैवमण्डल का अहम हिस्सा कहलाते हैं। वन धरती के सबसे प्रमुख स्थलीय पारितंत्र हैं। वन घरती के जीव मडंल के कुल सकल प्राथमिक उत्पाद के ७५% के लिए उत्तरदायी है और धरती की ८०% वनस्पतियाँ वनों में पाई जाती हैं| अलग अलग ऊंचाइयों पर स्तिथ वन विभिन्न पारितंत्र का निर्माण करते हैं| जैसे ध्रुवों के निकट बोरील वन, भूमध्य रेखा के निकट उषणकटिबन्धीय वन और मध्यम ऊंचाइयों पर शीतोष्ण वन| किसी क्षेत्र की ऊंचाई और वहां मौजूद नमी उस क्षेत्र में पाए जाने वाले वृक्षों पर प्रभाव डालते हैं| मानव और वन एक दूसरे पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही प्रभाव डालते हैं| वन मनुष्य को संसाधन उपलब्ध कराते हैं कमाई का स्त्रोत भी उपलब्ध कराते हैं| वन मनुष्य के स्वासथ्य को भी प्रभावित करते हैं | वहीँ मनुष्य के हस्तक्षेप से वन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है |

Explanation:

IT'S A HINDI QUES. NOT S.S.T

Similar questions