Social Sciences, asked by thebluesky596, 2 months ago

वन से होने वाले कोई पाँच लाभ लिखिये?​

Answers

Answered by MITAN19
0

Answer+Explanation:

वनों के लाभ

वन, जिसे हम जंगल भी कहते है, हमारे मनुष्य जीवन में युगों-युगों से महत्त्वपूर्ण रहा है। मनुष्यों के लिए प्रकृति का दिया गया सबसे बड़ा उपहार है वन। वन में अनेक प्रकार के पेड़-पौधे होते है।

वन के कई लाभ है। पेड़ ही तो है जो वर्षा लाने में तथा बाढ़ रोकने में सहायक होते हैं। पेड़ों से प्रदूषण रोकने में भी मदद मिलती है। पेड़-पौधों के पत्तियों से हमें अच्छी खाद उपलब्ध होती है जो खेती के लिए बहुत उपयुक्त होती है। गर्मी में छाया तथा ठंडी हवा पेड़ प्रदान करते हैं। पेड़ों से हमें जीवन में उपयोगी कई तरह के पदार्थ मिलते है। जैसे दवाइयाँ, लकड़ी, फल और सब्जियाँ, कागज़, इत्यादि।

पेड़-पौधे सिर्फ मनुष्य के लिए ही नहीं अपितु छोटे जीवों तथा जानवरों के लिए भी उपयोगी है। चिड़ियां पेड़ों पर अपना घोसला बनाती है और कहीं छोटे जीव इसमें अपना घर बनाते हैं। कई जानवर के लिए यह भोजन प्रदान करता है।

हमें जीने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है ऑक्सीजन जो हमें पेड़-पौधों से ही मिलता है। जब हम सांस लेते है तो कार्बन डायऑक्साइड बाहर निकालते है, यह कार्बन डायऑक्साइड पेड़ शोषित कर लेते है और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जो हमारे जीवन के बहुत लिए जरूरी है। अगर पेड़ों की संख्या कम हो जाएगी, यदि वन नष्ट होने लगेंगे तो वातावरण में कार्बन डायऑक्साइड का प्रमाण बढ़ने लगेगा जो सभी मनुष्य प्राणी तथा जीव-जंतु के लिए हानिकारक है। इसी लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर वनों का संरक्षण करना अतिआवश्यक है।

Answered by ajay10220
8

Answer:

वन से होने वाले लाभ -

Explanation:

hope it will help you

Attachments:
Similar questions