Hindi, asked by naynavijay60, 9 months ago

Vanmohatsav in school in hindi. Essay About 100 words.

Answers

Answered by Anonymous
3

Answer:

 \huge \purple {उत्तर :-}

पेड़ हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। पेड़ों के बिना हम जिंदा नहीं रह सकते। पेड़ों को उगाने के लिए हर वर्ष जुलाई माह के पहले सप्ताह में वन महोत्सव मनाया जाता है। जिसमें कई विद्यालय, कार्यालय एवं लोग भी व्यक्तिगत रूप से वृक्षों के बचाने एवं बढ़ाने के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। पेड़ों को लगाने से हम सुख- शांति के साथ जीवन बिता सकते हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए भी इनसे लाभ होता है। वन महोत्सव के जरिये ही सही पर इस दौरान कई लोगों द्वारा पौधों को लगाया जा सके जिससे इनकी संख्या में वृद्धि होती है।

वन महोत्सव एक ऐसा महोत्सव है जिसमें भागीदारी कर व्यक्ति अपने और प्रकृति के बीच सम्बन्ध को ज्यादा गहराई से समझता है। जैसे हम कई पारीवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीय , अंतर्राष्ट्रीय एवं धार्मिक महोत्सव मनाते हैं और उन महोत्सव से जुड़कर उनकी विशेषता समझते हैं। ऐसे ही वन महोत्सव है जो इन्सान के लिए किसी भी अन्य उत्सव से बढ़ कर है। इसका कारण है हमारे जीवन में वनों का महत्व। यदि वन ही नहीं होंगे तो धरती पर किसी भी प्रकार का विकास सम्भव नहीं है।

वनों से बढ़ कर हमारा हितैषी और कोई नहीं है। मनुश्य अपने स्वार्थ में इसके लाभों को भूल जाता है और अंधाधुध इनकी कटाई कर अपने विकास को राह खोजता है। वह भूल जाता है कि जब वन ही नहीं होंगे तो उसे प्राण वायु कहाँ से मिलेगी, खाना, कपड़ा, ईंधन आदि कहाँ से प्राप्त होंगे? वनों के महत्व को जानते हुए भी हम इसके संरक्षण एवं संवर्द्धन में उतना योगदान नहीं दे पाते जितनी आवश्यकता है। अतः वन महोत्सव की शुरुआत करके हमें एक मौका मिला है कि हम वनों के संवर्द्धन एवं संरक्षण हेतु और अधिक भागीदारी कर पायें। इस भागीदारी से इन्सान को सच्चे सुख की प्राप्ति होती है क्योंकि यह मात्र हमें ही नहीं अपितु आने वाली कई पीढियों को भी लाभान्वित करेंगे।

mark this as brainliest plz

follow me plz

thank me plz

don't spam this plz

Answered by RichardUniqu3
0

Answer:

Its on Bharat and 200 words, take the points you want

Explanation:

भारत मेरी मातृभूमि है और मैं इसे बहुत प्यार करता हूँ। भारत के लोग स्वभाव से बहुत ही ईमानदार और भरोसेमंद होते हैं। विभिन्न संस्कृति और परंपरा के लोग बिना किसी परेशानी के एक साथ रहते हैं। मेरे देश की मातृ-भाषा हिन्दी है हांलाकि बिना किसी बंधन के अलग-अलग धर्मों के लोगों के द्वारा यहाँ कई भाषाएँ बोली जाती हैं। भारत एक प्राकृतिक सुंदरता का देश है जहाँ समय-समय पर महान लोग पैदा हुए हैं और महान कार्य किये। भारतीयों का स्वाभाव दिल को छू लेने वाला होता है और दूसरे देशों से आये मेहमानों का वो दिल से स्वागत करते हैं।

भारत में जीवन के भारतीय दर्शन का अनुसरण किया जाता है जो सनातन धर्म कहलाता है और यहाँ विविधता में एकता को बनाए रखने के लिये मुख्य कारण बनता है। भारत एक गणतांत्रिक देश है जहाँ देश की जनता को देश के बारे में फैसले लेने का अधिकार है। यहाँ देखने के लिये प्राचीन समय के बहुत सारे अति सुंदर प्राकृतिक दृश्य, स्थल, स्मारक, ऐतिहासिक धरोहर आदि है जो विश्व के हर कोने के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। भारत अपने आध्यात्मिक कार्यों, योगा, मार्शल आर्ट आदि के लिये बहुत प्रसिद्ध है। भारत में दूसरे देशों से भक्तों और तीर्थयात्रियों की एक बड़ी भीड़ यहाँ के प्रसिद्ध मंदिरों, स्थलों और ऐतिहासिक धरोहरों की सुंदरता को देखने आती हैं।

Similar questions