Math, asked by ashoksahu14562, 15 days ago

वर्ग की प्रतिलोम संक्रिया को क्या कहते हैं​

Answers

Answered by as5527289
1

Answer:

pado ko jokad kar banaya Jaya hai

Answered by KajalBarad
0

वर्ग की प्रतिलोम संक्रिया को वर्गमूल कहते हैं

वर्गमूल की परिभाषा:

किसी संख्या का वर्गमूल वह संख्या होती हैं जिसे परस्पर दो बार गुणा करने पर दी गई संख्या प्राप्त होती हैं।

वर्गमूल को  (√) चिन्ह से दर्शाते हैं।

जैसे :-

  • 25 का वर्गमूल ⇒ √25 = 5
  • 49 का वर्गमूल ⇒ √49 = 7
  • 81 का वर्गमूल ⇒ √81 = 9

वर्गमूल निकालने का सूत्र

  • किसी संख्या P का वर्गमूल वह संख्या (q) होती हैं जिसका वर्ग करने पर p प्राप्त होता हैं।
  • अर्थात यदि q² = p हो तो q को p का वर्गमूल कहते हैं।
  • माना, m एक धनात्मक पूर्णांक हैं।
  • जैसे :-
  • = √(m × m)
  • = √m²
  • = m

वर्गमूल दो विधियों से निकाला जाता हैं।

  • गुणनखण्ड विधि:
  • सबसे पहले संख्या का अभाज्य गुणनखण्ड निकालते हैं। उसके बाद जो गुणनखण्ड निकलते हैं उनके जोड़े बनाते हैं।
  • गुणनखण्ड के एक-एक जोड़े को लेकर गुणनफल ज्ञात करते हैं। जो गुणनफल आता हैं वहीं दी गई संख्या का वर्गमूल होता हैं।
  • भाग विधि
  • संख्या को इकाई अंक की ओर से दो-दो अंको के जोड़े बनाते है और बायीं ओर के जोड़े या अंक में ऐसी संख्या से भाग देते है जिसका वर्ग उस जोड़े के बराबर हो या उससे कम हो। “याद रहे भाग ज्यादा नहीं होना चाहिए।”

Similar questions