Biology, asked by ganesh6918, 2 months ago

वर्गिकी सहायता साधन कौन है

Answers

Answered by MonsterRudra
0

Answer:

वर्गिकी सहायक साधन , हरबेरियम , वनस्पति उद्यान ,संग्रालय ,प्राणी उपवन ,कुँजी / चाबी Harbarium. ... जो जीव धारियों के वर्गीकरण में सहायक है। वे वर्गिकी के सहायक साधन कहलाते है इनका उपयोग वर्गीकरण में किया जाता है।

Answered by hemakumar0116
0

Answer:

वर्गिकी सहायक साधन :-

जीव वैज्ञानिको के पास सूचना , जैविक नमूने , प्रयोगशाला व संचय ग्रह होते है। जो जीव धारियों के वर्गीकरण में सहायक है। वे वर्गिकी के सहायक साधन कहलाते है इनका उपयोग वर्गीकरण में किया जाता है।

Explanation:

वर्गिकी सहायक साधन :-

जीव वैज्ञानिको के पास सूचना , जैविक नमूने , प्रयोगशाला व संचय ग्रह होते है। जो जीव धारियों के वर्गीकरण में सहायक है। वे वर्गिकी के सहायक साधन कहलाते है इनका उपयोग वर्गीकरण में किया जाता है।

1. हरबेरियम  :-

पौधों के नमूनों को सुखाकर , दबाकर अभिरंजित या परिरक्षित कर नमूनों को शीट पर सुरक्षित रखना हर्बेरियम कहलाता है।

हरबेरियम शीट पर एक लेबल लगाया जाता है जिस पर पौधे के एकत्र करने की विधि , स्थान , पौधे का अंग्रेजी नाम ,स्थानीय व वैज्ञानिक नाम , कुल तथा एकत्र करने वाले का नाम लिखा जाता है।

2. वनस्पति उद्यान :–

विभिन्न पौधों को उनके प्राकृतिक आवास में संरक्षित किया जाता है , इस संरक्षित उद्यान को वनस्पती उद्यान कहते है।  वनस्पति उद्यान में प्रत्येक पौधों पर स्थानीय व वैज्ञानिक नाम , कुल आदि लिखे होते है।

प्रमुख वनस्पति उद्यान निम्न है –

i. क्यू इंग्लैंड

ii. इंडियन बोटेनिकल गार्डन हावड़ा (भारत)

iii. नेशनल बोटेनिकल रिसर्च लखनऊ (भारत)

3. संग्रालय :-

वह स्थान जहाँ पादप व जन्तुओं को विभिन्न स्थानों से लाकर संग्रह किया जाता है उसे संग्रालय कहते है।  संग्राहलय में पादप व जन्तुओ को संरक्षण व प्रदर्शन के लिए रखा जाता है।

4. प्राणी उपवन  :–

ये वे स्थान है जहाँ विभिन्न जन्तुओं को संरक्षण प्रदान किया जाता है , इनमे किसी विशिष्ट जन्तु या अनेक जन्तुओ का आवास बनाया जाता है।

5. कुँजी / चाबी : कुंजी का प्रयोग समानताओ व असमानताओं के आधार पर जन्तुओ की पहचान करने में किया जाता है।  कुँजी तुलनात्मक लक्षणों पर आधारित होती है।  वर्गिकी संवर्ग के प्रत्येक स्तर जैसे – जाति , वंश , कूल , गण , वर्ग और संघ के लिए अलग अलग कुंजियों का उपयोग किया जाता है।

#SPJ3

Similar questions