Hindi, asked by anutdsat, 5 hours ago

वर्षा जल को बर्बाद ना करने को लेकर पिता पुत्र के बीच संवाद
कृपया जल्दी बताएं Samvad form mei hi bataye​

Answers

Answered by bhatiamona
5

वर्षा जल को बर्बाद ना करने को लेकर पिता पुत्र के बीच संवाद

पिता: बेटा मैं आज तुम्हें एक बहुत ही महत्वपूर्ण बात बताने जा रहा हूं |

बेटा: जी पिताजी |

पिता: बेटा आने वाला समय हमारे लिए आसान नहीं है | अगर कभी तीसरा विश्व युद्ध होगा तो वह जल के लिए ही होगा |

बेटा: पिताजी ऐसा कैसे हो सकता है ?

पिता: जिस तरह से भूमिगत पानी का स्तर नीचे जा रहा है एक दिन हमें पीने के पानी के लिए कोसों दूर जाना पड़ेगा | इसका मुख्य कारण हमारे द्वारा पानी का सदुपयोग नहीं करना है |

बेटा: जी पिताजी | आप ठीक कह रहे हैं परंतु अब हम क्या कर सकते हैं इसका क्या समाधान हो सकता है |

पिता: बेटा इसका समाधान है वह हम भली भांति जानते हैं परंतु फिर भी अपने स्वार्थ वह संकीर्ण सोच के कारण इसकी महत्वता को नहीं समझ पाए हैं | अगर हम वर्षा के जल का संरक्षण करके उसका सदुपयोग करें तो हम काफी हद तक पानी के स्तर को और नीचे जाने से रोक सकते हैं वह जगह जगह वर्षा जल संग्रहण के संयंत्र बनाकर पानी का स्तर बढ़ाया जा सकता है |

बेटा: पिताजी मैं समझ गया हूं कि मुझे क्या करना है मैं भी वर्षा जल संग्रहण संयंत्र बनाकर भूमिगत पानी के स्तर को बढ़ाने का हर संभव प्रयास करूंगा वह वर्षा जल का सदुपयोग करूंगा |

Similar questions