Hindi, asked by shivankraj55, 9 months ago

२- वर्षा से होने वाले लाभ एवं हानियाँ लिखें।​

Answers

Answered by bhatiamona
120

Answer:

वर्षा ऋतु भारत की एक प्रमुख ऋतु है। ये जीवनदायिनी क्योंकि सारी कृषि व्यवस्था वर्षा के ऊपर आधारित रहती है। किसानों के लिए वर्षा किसी दैवीय आशीर्वाद से कम नहीं, क्योंकि वर्षा होती है तब खेत में हरी-हरी फसल लहराती है और लोगों को खाद्यान्न मिलता है। लेकिन वर्षा जितनी लाभदायक है उतनी ही नुकसान दायक भी हो सकती है।

वर्षा के लाभ और हानि इस प्रकार है ....

वर्षा के लाभ —

  • वर्षा से गर्मी का प्रकोप कम होता है और वातावरण में शीतलता आती है।
  • वर्षा होने से ही किसानों के लिए खेती हेतु पानी मिलता है और फसलें विकसित होती हैं।
  • वर्षा पीने के पानी का एक स्रोत भी है। बहुत सी जगह ऐसी हैं जहां वर्षा का पानी संचयन कर उसी को पूरे साल पीने के पानी के रूप में उपयोग में लाया जाता है।

वर्षा की हानियां —

  • बहुत अधिक वर्षा होने से सड़कों पर पानी जमा हो जाता है जिससे यातायात के आवागमन में असुविधा होती है।
  • वर्षा में हर जगह कीचड़ ही कीचड़ जमा हो जाता है और से गंदगी बढ़ती है।
  • वर्षा ऋतु में विद्युत खंभों में करंट आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं और जो दुर्घटना को निमंत्रण देती है।
  • वर्षा के कारण अनेक तरह के संक्रामक रोग फैलते हैं और वर्षा में बीमारियां ज्यादा होती है।
  • वर्षा में अक्सर नदियों में बाढ़ आ जाती जिससे जन-धन की हानि होती है।
Answered by vinod04jangid
4

Answer:

वर्षा से होने वाले लाभ एवं हानियाँ-

Explanation:

वर्षा से लाभ-

वर्षा से कई तरह के लाभ होते हैं, जैसे-

वर्षा होने से गर्मी का प्रकोप कम होता है|

वर्षा होने से ही किसानों की खेती के लिए उपयुक्त पानी की उपलब्धता होती है|

वर्षा होने के कारण ही पशु,पक्षियों तथा पालतू जानवरों के लिए भी पानी की सुविधा होती है|

वर्षा पानी पीने का भी एक स्रोत है कहीं कहीं ऐसा भी होता है की पानी की सुविधा न होने पर वर्षा पर ही निर्भर होना पड़ता है|

वर्षा से हानि-

जिस तरह एक सीके के दो पहलू होते है ठीक उसी तरह वर्षा में भी लाभ व हानि दो पहलू होते हैं|

अत्यधिक वर्षा होने से घर व मकानें बह जाती है, तथा इससे जन धन की हानि होती है|

बहुत अधिक वर्षा होने के कारण सड़कों व गलियों में पानी जमा हो जाता है जिससे आने जाने में असुविधा होती है|

वर्षा ऋतु में हर जगह कीचड़ भर जाता है इससे गंदगी बढ़ती है |

वर्षा ऋतु में अनेक प्रकार के बीमारियों का खतरा बना रहता है|

अत्यधिक वर्षा से पशु पक्षियों तथा जीव जंतुओं के लिए भी खतरा बना रहता है|

अत्यधिक वर्षा के कारण किसानों के फसलों को भी नुकसान पहुंचते हैं|

#SPJ2

Similar questions