Hindi, asked by shuklamanisha425, 6 months ago

वर्ष दो हजार 2020 पर निबंध ​

Answers

Answered by warriorNo001
3

Answer:

1 जनवरी को मनाया जाता है। नया साल दुनिया में सबसे अधिक मनाया जाने वाला पर्व है।पूरे विश्व में नया साल अलग-अलग दिन मनाया जाता है तथा भारत में भी कई जगहों पर नए साल की शुरुआत अलग-अलग समय में होती है। लेकिन अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी को ही नया साल के रूप में मनाया जाता है।

नया साल मनाने के पीछे एक बहुत बड़ी मान्यता है। अगर साल का पहला दिन उत्साह और खुशी से मनाया जाए तो साल भर इसी खुशी और उत्साह से बीतेगा इसलिए नया साल नै उम्मीदे नए सपने नए लक्ष्य के साथ इसका स्वागत किया जाता है।

नए साल से एक दिन पहले ही लोग 31 दिसंबर की रात को लोग नए साल की जश्न का शुरुआत भी कर देते हैं। तथा 12:०० बजते ही सभी लोग एक दूसरे को नए साल की बधाई भी देते हैं तथा 12:00 बजते ही लोग पटाखे फोड़ने में लग जाते हैं।

पुराना साल किसी के लिए अच्छा बीतता है। तो किसी का बुरा भी बीतता है। तथा जिसका बुरा बीतता है। वह अच्छे साल बीतने की कामना करता है।

नया साल नई शुरुआत को दर्शाता है और हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।जिस प्रकार हम पुराने साल के समाप्त होने पर दुखी होते हैं ठीक उसी प्रकार नए साल के आने पर हम खुश भी हो जाते हैं।

नया साल आने से बहुत दिन पहले से ही लोग इसकी तैयारी में लग जाते हैं। नए साल की खुशी में कई स्थानों पर पार्टी का आयोजन भी किया जाता है जिसमे नाच गाना होता है और स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाए जाते हैं। उसके साथ मजेदार खेल के जरिये लिए मनोरंजन भी किया जाता है। तथा इस पर्व को लोग बहुत ही धूम धाम से मानते है।

नए साल के प्रथम दिन लोग एक दूसरे को नए साल की बधाई देते हैं। तथा कुछ लोग ग्रीटिंग कार्ड देते हैं। और कुछ लोग गिफ्ट देकर भी नए साल की बधाई देते हैं तथा साथ मिलकर पार्क में भी घूमने जाते हैं।

शहर के अलावा गांव में भी लोग नया साल का त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं।तथा नए साल के एक दिन पहले से ही लोग जश्न मनाते हैं और खूब सरे फटाके भी जलाते है।

इस दिन टीवी चैनल में मीडिया वाले के द्वारा प्रोग्राम को टीवी पर दिखाया जाता है बड़े-बड़े शहर जैसे दिल्ली मुंबई चेन्नई बैंगलोर में लाइव कॉन्सर्ट किया जाता है। जिसमें बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारे तथा मशहूर लोग इसमें एकत्रित होते हैं और इस कार्यक्रम में भाग भी लेते हैं।हजारों लोग इस समारोह को देखने भी आते हैं और इसका आनंद भी लेते हैं।

यह समारोह इसलिए होता है। ताकि हम बीते हुए साल को हंसते-हंसते विदा कर सकें तथा नए साल का स्वागत हम अच्छे से कर सके

नए साल के अवसर पर कितने लोग देश विदेश जाते हैं। जैसे गोवा जैसे स्थानों में बिश्व भर से पर्यटक आते हैं। ऐसे में सुरक्षा की सबसे ज्यादा जरूरत होती है इसमें सुरक्षा के पैमाने को बहुत हद तक बढ़ा दिया जाता है क्योंकि ऐसे समय से ज्यादा भीड़ के कारण बहुत सारी दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं होती है।

इस दिन दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा को सजाया जाता है। जो की देखने में काफी सुंदर लगता है। लोग इसे दूर दूर से देखने आते हैं। तथा इसका आनंद भी लेते हैं इस दिन नए साल की मंगलमय गुजरने की खुशी में और आने वाले साल की अच्छी कामना का संकल्प भी लिया जाता है।

1 वर्ष में 365 दिन होते हैं और सभी दिन कैसे गुजरते हैं। कुछ पता ही नहीं चलता इस दिन हर किसी के मन में सकारात्मक भावना की लहर होती है तथा नकारात्मक विचारों को हर कोई छोड़ना चाहता है।

हिंदी कैलेंडर के अनुसार नए वर्ष को 1 मार्च को मनाया जाता है पर अधिक धार्मिक महत्व होने के कारण इसे 1 जनवरी को ही मनाया जाता है। नववर्ष का दिन 1 जनवरी भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण उत्सव का दिन माना जाता है।

मैं इस नव वर्ष के शुरुआत में आप सभी को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं और कहना चाहता हूं की आप सभी को ढेर सारी खुशियां मिले तथा स्वास्थ्य स्वस्थ रहें और आपको जीवन में सफलता मिले आप खूब तरक्की करें।

Explanation:

hope it helps you

mark it as brainliest plz

follow me

Similar questions