Social Sciences, asked by mkvmkv246, 7 months ago

वर्तमान में किसी ऐसे राज्य का उपाहरण दीजिए जहाँ गठबंधन सरकार
है। इससे कौन-कौन से दत्त शामिल हैं​

Answers

Answered by shishir303
19

वर्तमान समय में बिहार राज्य एक ऐसा राज्य है, जहाँ गठबंधन की सरकार है।

बिहार में इस में गठबंधन की सरकार है। यह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार है, जिसमें जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन की सरकार है। हालांकि 2015 को हुए बिहार विधानसभा चुनावों में इन दोनों दलों का गठबंधन नहीं हुआ था, तब जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस से महागठबंधन था। लेकिन 2017 में इन दलों का गठबंधन टूट गया और जनता दल यूनाइटेड ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार फिर बना ली। बिहार में विधानसभा की कुल सीटों में जनता दल यूनाइटेड के पास दूसरी सबसे अधिक सीटें हैं और भारतीय जनता पार्टी के पास तीसरे सबसे अधिक सीटें हैं। पहले स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल है।

वर्तमान समय में महाराष्ट्र में भी गठबंधन की सरकार है।

जहाँ पर महाविकास आघाडी की सरकार है। इस महाविकास आघाडी में तीन दल हैं। जिनमें शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस शामिल है। 2019 में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना गठबंधन के रूप में चुनाव लड़े थेय़ लेकिन बाद में विवाद होने पर दोनों गठबंधन से अलग हो गए। भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी थी, लेकिन शिवसेना ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली क्योंकि किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था।

☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼

Answered by pr620012
0

Answer:

  1. गठबन्धन सरकार एक संसदीय सरकार की कैबिनेट होती हैं, जिसमें कई राजनीतिक दल सहयोग करते हैं, जिससे गठबन्धन के भीतर किसी भी एक दल का प्रभुत्व कम रहता हैं। इस व्यवस्था का आम कारण यह दिया जाता हैं कि कोई दल अपने बलबूते संसद में बहुमत प्राप्त नहीं कर सकता। एक गठबन्धन सरकार राष्ट्रीय संकट के समय भी बनाई जा सकती हैं (उदाहरण के लिये, युद्ध या आर्थिक संकट के दौरान), जो सरकार को उच्च स्तर की राजनीतिक औचित्यपूर्णता या सामूहिक पहचान दे सकती हैं, जो उसे चाहिये व साथ ही, आन्तरिक राजनीतिक विग्रह को कम करने में भी भूमिका निभा सकती हैं। ऐसे समय में, दलों ने "सर्वदलीय गठबन्धन" (राष्ट्रीय एकता सरकारे, महागठबन्धन) बनायें हैं। यदि कोई गठबन्धन गिर जाता हैं, तो एक विश्वास मत होता हैं या अविश्वास प्रस्ताव लिया जाता हैं।
Similar questions