History, asked by alexraj0755, 10 months ago

वर्तमान में मेसोपोटामिया सभ्यता किस देश में स्थित है​

Answers

Answered by bhatiamona
0

वर्तमान में मेसोपोटामिया की सभ्यता इराक देश में स्थित है।

व्याख्या :

मेसोपोटामिया की सभ्यता दो नदियों दजला एवं फरात के आसपास विकसित हुई एक सभ्यता है। यह सभ्यता दजला अर्थात टिगरिस और फरात अर्थात यूफ्रेटिस नदियों के बीच के क्षेत्र में विकसित हुई थी। इस क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा वर्तमान में आधुनिक इराक में पड़ता है।

मेसोपोटामिया सभ्यता विश्व की प्राचीन सभ्यता में एक सभ्यता मानी जाती है। यह सभ्यता सिंधु घाटी सभ्यता के समकालीन सभ्यता मानी जाती है, जिसका सिंधु घाटी सभ्यता से व्यापारिक संबंध भी था। इस सभ्यता के उत्खनन में ऐसी अनेक वस्तुयें मिली हैं,जिनसे प्रमाणिते होता है कि मेसोपोटामिया की सभ्यता एक उन्नत सभ्यता थी।

Similar questions