Hindi, asked by ltejasvi8, 6 months ago

Varish nagarik stories to write for 10th class in Hindi only ​

Answers

Answered by freefire57
2

Answer:

Yes..

MARK ME AS A BRAINLIST....

Answered by bhumikachaudha63
1

Answer:

एक अच्छा नागरिक किसी देश की संपत्ति है। एक राष्ट्र अपने नागरिकों से जाना जाता है। अगर वहां के नागरिकों सुसंस्कृत और शिक्षित है तो उस देश की पहचान एक विकसित देश के रूप में रहेगी। देश की वैज्ञानिक और सांस्कृतिक उन्नति उसे विश्व में प्रतिष्ठा दिलाती है। अगर नागरिक शिक्षित और सुसंस्कृत होंगे तो वह अन्य नागरिकों और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य के प्रति सचेत रहेंगे। वे दूसरे के अधिकार का अतिक्रमण नहीं करेंगे। वे अपने हित की कीमत पर भी वे शांति और सह-अस्तित्व कायम रखने की चेष्टा करते हैं। वे समाज और राष्ट्र के कल्याण का सदैव ध्यान रखते हैं।

एक अच्छा नागरिक सदा सौम्य वस्त्र धारण करता है। वस्त्र का चुनाव एवं उसकी अभिरुचि किसी व्यक्ति के आंतरिक गुण का प्रतिनिधि होता है। भड़कीले कपड़े इस बात को दर्शाते हैं कि उस व्यक्ति में आंतरिक गुण का अभाव है। वह समाज में अपना स्थान अपने पोशाक के द्वारा बनाना चाहता है। अतः एक अच्छा नागरिक हल्के के रंग के सीधे-सादे वस्त्र पहनता है। उसका व्यक्तित्व शानदार होता है।

एक अच्छा नागरिक चरित्रवान होता है। उसमें कही गई बात को पूरा करने की आदत ( वचनवधता ) होती है। उसके वार्ता कहीं भी गैर जिम्मेदार नहीं होती। वह सभी के हित की बात सोचता है। वह स्वार्थी प्रकृति का नहीं होता। वह सभी का उचित सम्मान करता है। वह दूसरों की मदद करने को सदैव तत्पर रहता है। वह सबके साथ अच्छा व्यवहार करता है। वह कभी दूसरों की भावनाओं को चोट पहुंचाने वाली बात नहीं करता। वह सभी धर्म के प्रति सम्मान रखता है। वह जाति और धर्म के आधार पर मनुष्य में भेदभाव नहीं करता। वह सिर्फ एक धर्म मानवता को जानता है तथा सिर्फ एक जाति मानव जाति को मानता है। एक अच्छा नागरिक कर्तव्यपरायण होता है। वह समय का पाबंद रहता है। जो भी वह विचार करता है उसे निर्धारित समय में पूरा करता है। उसके विचार और कार्य में समंजस रहता है। समय पर कार्य पूरा किए बिना विचार एक काल्पनिक स्वपन बनकर रह जाता है। वह अपनी सेवा (नौकरी) में या अपने निजी कार्य में ईमानदार होता है। वह कठिन परिश्रम करता है और अपने सहयोगी को कभी धोखा नहीं देता। वह अपने राष्ट्र के हित की बात भी सोचता है। वह समाचार पत्र पढ़ता है तथा रेडियो और दूरदर्शन पर समाचार भी सुनता है ताकि वह देश विदेश की घटना से अवगत हो सके। वह अपने बच्चे के उन्नति के बारे में भी सचेत रहता है जिससे कि वह एक दिन राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

Explanation:

hope it helps..........

Similar questions