Hindi, asked by Radhayadav, 11 months ago

Varsha Ritu par nibandh

Answers

Answered by dev25418
126
कड़कड़ाती गर्मी के बाद जून और जुलाई के महीने में वर्षा ऋतु का आगमन होता है और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलती है। वर्षा ऋतु एक बहुत ही सुहाना ऋतु है। वर्षा ऋतु आते ही लोगों में खासकर के किसानों में खुशियों का संचार हो जाता है। वर्षा ऋतु सिर्फ गर्मी से ही राहत नहीं देता है बल्कि यह खेती के लिए वरदान है। बहुत सारे फसल अच्छी वर्षा पर निर्भर करता है। अगर अच्छी वर्षा नहीं हुई तो ज्यादा उपज नहीं हो पाएगा, जिससे लोगों को सस्ते में अनाज नहीं मिल पाएगा।

वर्षा ऋतु भारत के बहुत सारे जगह पर पानी की किल्लत को दूर करता है। बहुत सारे लोग ऐसी जगह है जो पानी की कमी से जूझते रहते हैं। वर्षा होने से तालाबों में, नहरों में पानी भर जाता है और लोगों को खुलकर पानी का इस्तेमाल करने का मौका मिलता है। बारिश होते ही चारों ओर हरियाली छा जाती है, पेड़ पौधे तेजी से बढ़ते हैं और वातावरण खुशनुमा हो जाता है।

ज्यादा बारिश सिर्फ खुशियां ही नहीं लाता है बल्कि कभी-कभी जल प्रलय का कारण भी बनता है। कई जगह बहुत ज्यादा बारिश होने की वजह गाँव के गाँव डूब जाते है और जन-धन की हानि भी होती है। बहुत ज्यादा बारिश होने के कारण बहुत सारे खेत डूब जाते हैं और उसमें लगे फसल भी नष्ट हो जाते हैं। तेज आंधी तूफान में बहुत सारे घर गिर जाते हैं और बहुत से जानमाल को नुकसान पहुंचता है। तेज बारिश के कारण यातायात में भी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

बारिश की ऋतु में रोगों के संक्रमण की संभावना अधिक हो जाती है और लोग अधिक बीमार पड़ने लगते हैं। इसलिए इस ऋतु में लोगों को सावधानी से रहना चाहिए और बारिश का मजा लेना चाहिए और जहां तक हो सके बारिश के पानी को संचित करने का उपाय ढूंढना चाहिए।


I hope you like !!!

dev25418: Welcome.

For giving me thank you
manalisharma: wlcm again
Radhayadav: thankyou
dev25418: It’s my pleasure
Answered by tushargupta0691
2

Answer:

बरसात के मौसम को मानसून के मौसम के रूप में भी जाना जाता है जो जून के अंत में होता है और सितंबर तक जारी रहता है। यह भीषण गर्मी के मौसम के अंत के बाद आता है। यह वह समय है जब वर्षा होती है; आमतौर पर पूरे बरसात के मौसम में आसमान में बादल छाए रहते हैं। गर्मी के कारण तेजी से वाष्पीकरण के कारण जिन नदियों और झीलों का पानी खत्म हो गया है, वे फिर से भर जाती हैं।

बारिश की फुहारें इंसानों और जानवरों को काफी सुकून देती हैं। बारिश हवा को ठंडा कर देती है, और तापमान तेजी से गिर जाता है, जिससे मौसम बेहद खुशनुमा हो जाता है। मानसून के मौसम में हमारे चारों ओर अधिक हरियाली होती है क्योंकि वनस्पति और जीव बढ़ते हैं। फसल की खेती के लिए इष्टतम वर्षा महत्वपूर्ण है।

हालांकि, अत्यधिक वर्षा, जिसमें भारी वर्षा होती है, फसलों को नष्ट कर देती है और कभी-कभी लोगों की जान भी चली जाती है। बेकाबू बारिश बाढ़ और नदी का कारण बन सकती है क्योंकि जल स्तर में भारी वृद्धि होती है। बारिश के इस मौसम में हमें लीची, आड़ू और अनार जैसे कई स्वादिष्ट फल खाने का मौका मिलता है। ये फल हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और स्वाद में अच्छे होने के लिए जाने जाते हैं। बीमारियों और संक्रमणों को आमतौर पर इस मौसम से जोड़ा जाता है क्योंकि रुका हुआ बारिश का पानी डेंगू और मलेरिया जैसी विभिन्न स्थितियों के लिए प्रजनन स्थल प्रदान करता है।

#SPJ2

Similar questions