Science, asked by srikant8263, 8 months ago

वस्त्र का चयन स्थान विशेष एवं जलवायु के अनुकूल होना चाहिए, क्यों?

Answers

Answered by ritikaritikasaini
2

Answer:

:

वस्त्रों का चयन स्थान विशेष एवं जलवायु के अनुकूल होना अति आवश्यक होता है। वस्त्र ने केवल हमें गरिमा प्रदान करते हैं, अपितु मानसिक संतोष भी पहुंचाते हैं। वस्त्रों का प्रथम कार्य है – सुरक्षा प्रदान करना। गर्म जलवायु में हल्के तथा सूती वस्त्र अच्छे रहते हैं, क्योंकि ये पसीने को सोखने में अधिक सक्षम होते हैं तथा ये ताप के कुचालक होते हैं। वहीं दूसरी ओर सर्दी के मौसम में ऊनी तथा फर वाले वस्त्र उपयुक्त रहते हैं, क्योंकि ये गर्म होने के साथ-साथ ताप के अच्छे अवशोषक होते हैं।

वर्षा ऋतु में ऐसे सिंथेटिक वस्त्र अधिक उपयुक्त रहते हैं जो शीघ्र सूख जाते हैं। वस्त्रों के चयन में स्थान विशेष का भी ध्यान रखना चाहिए। खुशी के अवसरों पर विशिष्ट प्रकार की वेशभूषा धारण करनी चाहिए जो देखने में सुन्दर व आकर्षक भी हो। रात्रि भोज के अवसरों पर साटन या वेलवेट के वस्त्र धारण किये जा सकते हैं। दुःख या शोक के स्थानों पर सफेद एवं हल्के रंगों के वस्त्रों का चयन करना चाहिए।

Explanation:

pleass mark me as brainlist i need it

Similar questions